minor boy of bihar assault in jaipur his teeth broken and lips cut by owner दांत तोड़ दिए, होंठ काटे और निजी अंगों को भी जलाने की कोशिश, जयपुर में बिहार के नाबालिग लड़के से हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दांत तोड़ दिए, होंठ काटे और निजी अंगों को भी जलाने की कोशिश, जयपुर में बिहार के नाबालिग लड़के से हैवानियत

14 वर्षीय मासूम को खाना मांगने पर बांधकर डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा जाता था। उसके दांत तोड़ दिए गए और होंठ काट दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के निजी अंग को भी जलाने को कोशिश की गई। उसके शरीर पर जख्म के निशान हैं।

Sun, 4 May 2025 08:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
दांत तोड़ दिए, होंठ काटे और निजी अंगों को भी जलाने की कोशिश, जयपुर में बिहार के नाबालिग लड़के से हैवानियत

पढ़ाई का झांसा देकर जयपुर ले जाए गए बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग बच्चे के साथ वहां चूड़ी कारखाने की मालकिन और उसके पति ने बर्बरता की। 14 वर्षीय मासूम को खाना मांगने पर बांधकर डंडे और रॉड से बेरहमी से पीटा जाता था। उसके दांत तोड़ दिए गए और होंठ काट दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के निजी अंग को भी जलाने को कोशिश की गई। मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म का निशान हैं। उसकी हालत गंभीर है।

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज कर जरूरी कार्रवाई के लिए बिस्फी थानाध्यक्ष को बयान भेजा गया है। मासूम ने पुलिस को बताया कि जयपुर में आसमीन परवीन और उसका पति उसे भूखे-प्यासे रखकर काम करवाते था। 24 घंटे में एक बार खाना देते थे। खाना मांगने पर बेरहमी से पीटा जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना HC के वकील ने छेड़ा, टाइपिस्ट ने कई बार यौन शोषण किया; छात्रा के इल्जाम
ये भी पढ़ें:व्हाट्सएप पर कमिश्नर का प्रोफाइल और खुद को बताया ED अधिकारी, डॉक्टर को धमकी

उसके साथ दो महीने से मारपीट की जा रही थी। बीते दिनों बेहोश होने पर उसे घर से बाहर फेंक दिया गया। बेचन नाम के व्यक्ति की मदद से वह गत 29 अप्रैल को गंभीर हालत में घर पहुंचा। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार जख्मी नाबालिग से मिले और पूरी जानकारी ली।

एसपी ने कहा कि मासूम के साथ बर्बरता मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पढ़ाई का झांसा देकर ले जाने वाले एवं बच्चों की पिटाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। मुआवजा के लिए भी उचित कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस को दी घूस, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।