Voter Adhikar Yatra: ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है, BJP के लोग सतर्क हो जाएं; पटना में बरसे राहुल गांधी MGB March LIVE Rahul Tejashwi Mukesh Sahani RJD INC CPI ML CPM VIP Patna Voter Adhikar Yatra Updates - bihar news
More
Hindi NewsबिहारVoter Adhikar Yatra: ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है, BJP के लोग सतर्क हो जाएं; पटना में बरसे राहुल गांधी

Voter Adhikar Yatra: ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है, BJP के लोग सतर्क हो जाएं; पटना में बरसे राहुल गांधी

Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहीं से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिनबिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राजतन्त्र कायम करने की कोशिश हो रही है।

Voter Adhikar Yatra: ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है, BJP के लोग सतर्क हो जाएं; पटना में बरसे राहुल गांधी

Voter adhikar yatra

Nishant Nandan| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Mon, 01 Sep 2025 09:50 PM
हमें फॉलो करें

Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का समापन हुआ। समापन से पहले पटना की सड़कों पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और मुकेश सहनी समेत कई दिग्गजों ने मार्च किया। डाकबंगला चौराहे पर बने मंच से राहुल और तेजस्वी ने बिहार की नीतीश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद और लोकसभा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'ये यात्रा बिहार में शुरू हुई। इसको हमने वोटर अधिकार यात्रा नाम दिया। यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं। महारष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस पार्टी औऱ शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था। यह सौ फीसदी सच है। करीब 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं। नए वोटर आकर वोट करते हैं। हमारे गठबंधन का जो वोट था। जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला। सभी नए वोट बीजेपी को मिला।

ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग औऱ बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की है। हमने दिखाया कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बेंगलुरु सेट्रल में सात विधानसभाए हैं। छह में हम जीत जाते हैं। जहां एक लाख फर्जी वोट थे वहां हम हार जाते हैं और उसी वोट से बीजेपी लोकसभा चुनाव जीत जाती है।

वहीं इससे पहले मंच संभालने के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहीं से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिनबिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राजतन्त्र कायम करने की कोशिश हो रही है। बिहारियों को ठगने की कोशिश हो रही है। फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। तेजस्वी ने भीड़ से नारे लगवाए कि इस सरकार को बदलना है। बिहार में एक इंजीनियर के यहाँ सौ करोड़ मिले। उसने 10 करोड़ नोट जला दिये। उस विभाग के मंत्री सरकार के खासमखास हैं। सरकार अचेत अवस्था में है।

1 Sept 2025, 02:24:29 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: संविधान की हत्या की हो रही कोशिश- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे लोगों ने कागज के वोटर लिस्ट से पता और फोटो मिलाकर काम किया और फिर देश के सामने सबूत रखा है। इसमें 17-17 घंटे लगे। बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी। यह सिर्फ वोट नहीं ले रहे बल्कि आपकी जमीन औऱ राशन कार्ड सबकुछ ले जाकर अदाणी अंबानी को दे देंगे। जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की वहीं शक्तियां गांधी और आबंडेकर के संविधान की हत्या की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने बिहार में यात्रा की है और आपका बेहतरीन साथ मिला है। बिहार के सारे के सारे युवा खड़े हो गए।

1 Sept 2025, 02:22:10 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: ‘हाइड्रोजन बम’ का जिक्र कर राहुल गांधी ने बीजेपी को चेताया

राहुल गांधी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बीच में बीजेपी के लोगों ने काले झंडे दिखाए हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वो अच्छी तरह से सुन लीजिए। एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। बीजेपी के लोग तैयार हो जाइए हाइड्रोजन बम आ रहा है। वोट चोरी की आपकी सच्चाई पूरी देश को पता चलने वाली है। यह क्रांतिकारी प्रदेश है और इसने पूरे देश को संदेश दिया है कि हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे।'

1 Sept 2025, 02:20:45 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: राहुल गांधी ने वोट चोरी का लगाया आरोप

पटना में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘ये यात्रा बिहार में शुरू हुई। इसको हमने वोटर अधिकार यात्रा नाम दिया। यहां पर शिवसेना के नेता बैठे हैं। महारष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस पार्टी औऱ शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था। यह सौ फीसदी सच है। करीब 1 करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद वोटर लिस्ट में जोड़े जाते हैं। नए वोटर आकर वोट करते हैं। हमारे गठबंधन का जो वोट था। जितना हमें लोकसभा में मिला उतना ही विधानसभा में मिला। सभी नए वोट बीजेपी को मिला। ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग औऱ बीजेपी ने मिलकर वोट चोरी की है। हमने दिखाया कि एक विधानसभा में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बेंगलुरु सेट्रल में सात विधानसभाए हैं। छह में हम जीत जाते हैं। जहां एक लाख फर्जी वोट थे वहां हम हार जाते हैं और उसी वोट से बीजेपी लोकसभा चुनाव जीत जाती है।’

1 Sept 2025, 02:09:14 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं - तेजस्वी यादव

बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहीं से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिनबिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राजतन्त्र कायम करने की कोशिश हो रही है। बिहारियों को ठगने की कोशिश हो रही है। फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। तेजस्वी ने भीड़ से नारे लगवाए कि इस सरकार को बदलना है। बिहार में एक इंजीनियर के यहाँ सौ करोड़ मिले। उसने 10 करोड़ नोट जला दिये। उस विभाग के मंत्री सरकार के खासमखास हैं। सरकार अचेत अवस्था में है। डबल इंजन की सरकार नकलची है। जो हम कह रहे हैँ, उसकी नकल हो रही है। इस सरकार में कोई विज़न नहीं है। ट्रांसफर पोस्टिंग में खेल हो रहा है। सरकार बनने पर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बिहार में बेरोजगारी और पलायन है। हम एफ आई आर से डरने वाले नहीं हैँ।

1 Sept 2025, 02:04:12 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live:वोट चोरी करवाकर बिहार में जीतने की कोशिश- खरगे

15 दिनों की यात्रा की चर्चा पूरे देश में हुई। भाजपा ने इस यात्रा में रुकावट पैदा करने की बहुत कोशिश की थी। लेकिन राहुल गांधी उनसे नहीं डरे। वोट चोरी वो करते हैं और जितने भी लोग बैंक से पैसा लूट कर भाग जाते हैं उनको भी यह लोग संभालते हैं। वोट चोरी कराकर बिहार में जीतने की कोशिश हो रही है। लेकिन आप सतर्क रहें। बाबा साहेब आबंडेकर ने, नेहरू जी ने, महात्मा गांधी ने इस देश में आजादी के बाद वोट का अधिकार दिलाया। गरीब या महिला या कोई अन्य हो उन सब को इन्हीं लोगों ने वोट का अधिकार दिलवाया। इसलिए उस वोट को खोना नहीं है। मैं आपसे विनती करूंगा कि आज हमसब को जोर से लड़ना है। हमारे हक पर जो खतरा है उसे दूर करना है। राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी और तेजस्वी समेत हमारे गठबंधन के साथियों ने इसमें मदद की थी।

1 Sept 2025, 01:59:07 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: नीतीश सरकार पर खूब गरजे तेजस्वी यादव

पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनाए गए मंच से तेजस्वी यादव जमकर गरजे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में गड़बड करने वाले को मुंहतोड़ जवाब देना है। नीतीश सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करना है। इनके केवल एक इंजीनियर के पास से 100-100 करोड़ रुपये मिलते हैं। विभाग के मंत्री ग्लोबल टेंडिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आप उसी मंत्री के यहां सुबह-शाम पहुंचते हैं। नीतीश कुमार नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए हैं। इसलिए क्योंकि मंत्री जी के यहां नीतीश जी सुबह-शाम जाते हैं। हमलोगों ने जो कहा है वहीं यह नकलची सरकार काम कर रही है।

हमने कहां पेंशन बढ़ाएंगे, डोमिसाइल कानून बनाएंगे, हम बोले कि माई-बहिन योजना लाएंगे। यहीं सब नकल इस सरकार ने भी की है। ये लोग नकल तो कर सकते हैं लेकिन विजन नहीं ला सकते हैं। इस सरकार को भगाना है। हम नया बिहार बनाएंगे। जहां कारखानें, उद्योग हों। हर हाथ को कमाई, दवाई मिले। मोदी जी तेजस्वी पर मुकदमा कराते हैं। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। लालू जी के बेटवा डरा जाएगा। हमारे तो भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ही जेल में हुआ था। हम लड़ेंगे, झुकेंगे नहीं। हमारे नेता को चाहे कितना भी झुकाया गया हो. ईडी सीबीआई लगाया गया हो. लालू झुके नहीं। तेजस्वी भी नहीं झुकेगा।

1 Sept 2025, 01:48:45 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: यह चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा - हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चुनाव पूरे देश की दिशा तय करेगा। एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए सोरेन ने कहा कि यह बहुत बड़े तीस मार खां नहीं हैं। अगर पिछड़ा, दलित और आदिवासी एकजुट हुआ तो यह कहीं नहीं टिकेंगे। यह आवाज दूर-दूर तक फैलाइए और जन-जन तक फैलाइए कि देश में किस तरह से कालाबाजारी चल रहा है। झारखंड-बिहार हमेशा एक साथ आगे बढ़ा है। यहां से कई महिला-पुरुष पलायन करते हैं। पहले झारखंड से भी पलायन करते थे। लेकिन आज हमने झारखंड में पलायन रोक दिया है। आप इंडिया गठबंधन के साथ लोगों को खड़ा करिए। हम कहते नहीं हैं बल्कि कर कर दिखाने वाले हैं। यह लोग जुमले के दम पर नेता खरीदते हैं। यह जुबान ना डरने वाला है और ना बिकने वाला है। इस उम्र के पड़ाव में भी आदरणीय खरगे जी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज आपका सहयोग इस देश का तकदीर लिखेगा।

1 Sept 2025, 01:47:39 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: ईडी, सीबीआई से डराया जा रहा है- हेमंत सोरेन

लोटर अधिकार यात्रा में शामिल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि साल 2014 में कुछ चालाक-चतुर लोगों ने सत्ता हासिल कर ली है। अगर आज नहीं चेते तो काफी परेशानियां होंगी। भारत देश में आजादी के बाद से जितने लोग नहीं मरे उससे ज्यादा लोग साल 2014 से अब तक मर चुके हैं। जब-जब हमने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी है हमने जीत पाई है। आज एनडीए की सरकार फुट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रही है। ईडी, सीबीआई के दम पर लोगों को डराया जा रहा है।

'वोट चोरी' आज से नहीं चल रही है बल्कि कई सालों से चल रही है। आज उनलोगों का पर्दाफाश आपने सामने किया जा रहा है। इसलिए ये चुनाव सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को बचाने का संकल्प है। हमलोग विपक्ष की तरफ से लगातार साजिशकर्ताओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। मुझे भी कई दिनों तक जेल में डाल दिया। मुझे जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ना पड़ा। आप सभी लोगों से आग्रह है कि यहां पर जिस तरह से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण किया गया है वो बेहद ही विचित्र है। अगर उनमें हिम्मत है तो वो गद्दी छोड़ कर फिर से रिवीजन कराएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

1 Sept 2025, 01:30:46 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: वोटर अधिकार यात्रा के कारण INDI गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने INDIA गठबंधन की 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा, "बिहार में इस यात्रा के कारण INDI गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। ऐसे इसलिए क्योंकि उनकी यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए उनमें एक खास वर्ग के लोग ज्यादा थे... वे(INDIA गठबंधन) रेवंत रेड्डी को वहां लेकर गए, जिन्होंने बिहार को अपमानित किया था... वे वहां एम.के. स्टालिन को ले गए, जिन्होंने बिहारियों को अपशब्द कहे थे। क्या बिहार यह अपमान बर्दाश्त करेगा?... तेजस्वी यादव को इसका नुकसान होगा और इनका सफाया हा जाएगा... पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे गए हैं, बिहार के लोगों ने इसे नकार दिया है..."

1 Sept 2025, 01:13:39 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: मंच पर पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता

इंडिया गठबंधन के नेता अब डकबंगला चौराहा पर बने मंच पर नजर आए हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

1 Sept 2025, 01:07:19 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: पटना की कड़ी धूप में INDIA गबंधन के वर्करों का जोश हाई, नेता की झलक पाने को दिखे बेताब

राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल महागठबंधन के दिग्गज नेता डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गए हैं। यहां कार्यकर्ताओं की भारी संख्या नजर आई है। पटना में कड़ी धूप में भी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का जोश हाई नजर आ रहा है। तेजस्वी ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया है। कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं की एक झलक पाने को हैं बेताब

1 Sept 2025, 12:53:50 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: इनकम टैक्स गोलंबर के जुटे कार्यकर्ता

पटना में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ता अब इनकम टैक्स गोलंबर के पास जुटने लगे हैं। बता दें कि इनकम टैक्स गोलंबर पटना के काफी व्यस्ता इलाकों में से एक है। हालांकि, आज प्रशासन ने सुबह से ही इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद कर रखी है।

1 Sept 2025, 12:52:10 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: बिहार ने नई करवट ली है, वोटर अधिकार यात्रा पर बोले पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा, "बिहार ने नई करवट ले ली है। बिहार में परिवर्तन की आवाज बुलंद है... जब तक राहुल गांधी हैं, तब तक संविधान सुरक्षित है, लोकतंत्र सुरक्षित है, जनता सुरक्षित है और देश सुरक्षित है। इसलिए राहुल गांधी ने बिहार और देश के अधिकारों की रक्षा के लिए जो यात्रा निकाली है, आज पूरा बिहार, INDIA गठबंधन के नेता और देश के युवा उनकी तरफ विश्वास के साथ देख रहे हैं। बिहार के युवा और गरीब पूरी तरह से राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।"

1 Sept 2025, 12:50:03 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: डाकबंगला चौराहे पर जमकर नारेबाजी

पटना में वोटर अधिकार यात्रा के तहत डाकबंगला चौराहे पर जमकर नारेबाजी हो रही है। डाकबंगला चौराहे पर डीजे की धुन पर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा बजाया जा रहा है। यहां महागठबंधन के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यहां रैप सॉन्ग भी बजाया जा रहा है।

1 Sept 2025, 12:40:48 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: पटना में किस-किस रास्ते से निकला मार्च, पढ़ें डिटेल

पटना में वोटर अधिकार यात्रा जारी है। बता दें कि राहुल गांधी के गांधी मैदान में पहुंचने के कुछ ही पलों बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गांधी मैदान पहुंचे। इसके बाद महात्मा गांधी की मूर्ति पर राहुल गांधी ने पुष्प अर्जित की और फिर यात्रा का आगाज हुआ। खुली गाड़ी में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता सवार नजर आए। गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक की सड़को पर कार्यकर्ताओं हुजूम नजर आया है। दोनों लेन पर हाथों में झंडा लिए कार्यकर्ता खड़े नजर आए। गांधी मैदान से यात्रा जेपी गोलंबर तक पहुंचा। इसके बाद महाराणा प्रताप गोलंबर से एसपी वर्मा रोड में मार्च ने प्रवेश किया। हाइकोर्ट के पास नेहरू पथ का एक लेन जाम नजर आया।

1 Sept 2025, 12:29:12 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: जेपी गोलबंर पहुंची वोटर अधिकार यात्रा

वोटर अधिकार यात्रा के तहत इंडिया गठबंधन के नेताओं का मार्च जेपी गोलंबर तक पहुंच चुका है। गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा तक की सड़कों पर कार्यकर्ताओं हुजूम है। दोनों लेन पर हाथों में झंडा लिए कार्यकर्ता खड़े हैं।

1 Sept 2025, 12:24:09 PM IST

Voter Adhikar Yatra Live: गांधी मैदान से राहुल-तेजस्वी की यात्रा शुरू

पटना में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि की है। वोटर अधिकार यात्रा गांधी मैदान से आगे निकल चुकी है। राहुल गांधी खुली गाड़ी में बैठे हुए हैं, साथ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी, भी हैं।। साथ ही पैदल कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है।

1 Sept 2025, 11:56:43 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: झंडा लहराते नजर आए वर्कर

महागठबंधन के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता झंडे लहरा रहे हैं। साढ़े दस बजे से ही यहां जुटने लगे थे कार्यकर्ता। अभी अधिकतर कदम गांधी मैदान की ओर हैं।

1 Sept 2025, 11:37:50 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: ग्राम रक्षा दल भी मार्च में शामिल

पटना में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में ग्राम रक्षा दल के सदस्य भी शामिल हैं। रक्षा दल के सदस्य पटना के गाँधी मैदान में नजर आए हैं।

1 Sept 2025, 11:23:43 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: गांधी मैदान पहुंचे राहुल गांधी, डाक बंगला पहुंच रहा हुजूम

वोटर अधिकार यात्रा की तैयारियां पूरी हैं और पटना में दिग्गजों का महाजुटान है। पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आज इस यात्रा का गवाह बनेगा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंच चुके हैं। यहां महागठबंधन के वर्कर समेत अन्य कई बड़े नेता पहले से ही मौजूद हैं। इधर गांधी मैदान से डाक बंगला की ओर लोगों का हुजूम आना शुरू हो गया है।

1 Sept 2025, 11:05:25 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: पटना में जुटे INDIA गठबंधन के दिग्गज

वोटर अधिकार यात्रा के तहत पटना में होने वाले मार्च में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल राव एक साथ दिल्ली से स्पेशल विमान से पटना पहुंचे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन एयरपोर्ट से अपने काफिले के साथ निकले हैं। गांधी मैदान में भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा महासचिव डी राजा पहुंच गए हैं। अन्य नेताओं के आने का सिलसिला जारी। सभी नेता सीधे गांधी मूर्ति के पास पहुंच रहे हैं।

1 Sept 2025, 10:55:59 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: गांधी मूर्ति से शुरू होगा मार्च

वोटर अधिकार यात्रा के तहत थोड़ी देर में गांधी मूर्ति से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्च शुरू होगा। इस मार्च में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी जैसे दिग्गज नेता नजर आएंगे। गांधी मैदान में बने मंच पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता अपने-अपने दलों का झंडा फहरा रहे हैं।

1 Sept 2025, 10:50:53 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: पटना में वर्करों के हाथ में दिखे पार्टी के झंडे

पटना में वोटर अधिकार यात्रा के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर पैदल मार्च करते नजर आ रहे हैं। वर्कर गांधी मैदान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के बैनर, झंडे नजर आए हैं। पटना में राजद, कांग्रेस और माले समेत महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के कार्यकर्ता और नेताओं का आज महाजुटान है।

1 Sept 2025, 10:25:56 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी - शाहनवाज हुसैन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राजद के लोग कांग्रेस से गुस्से में हैं। राहुल गांधी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार मानने को तैयार नहीं हैं। लेकिन तेजस्वी ने राहुल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान लिया है। इनका आपस में द्वंद्व चल रहा है। महागठबंधन में महाफूट है।

रविवार को भागलपुर आए शाहनवाज सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा में पीएम नरेंद्र मादी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। कांग्रेस पार्टी गाली गलौज पर उतर आई है। इसके खिलाफ पटना से लेकर भागलपुर तक राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का विरोध किया गया है। राहुल गांधी बार-बार पीएम को वोट चोर कह रहे हैं। इन्होंने पहले भी 2019 के चुनाव में चौकीदार चोर है का नारा लगाया था। जनता ने फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। बिहार में कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी।

1 Sept 2025, 10:11:31 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: गांधी मैदान की ओर जाते दिखे कार्यकर्ता

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पटना की सड़कों पर महागठबंधन के कार्यकर्ता नजर आने लगे हैं। महागठबंधन के वर्कर डाक बंगला चौराहे से गांधी मैदान की ओर जाते नजर आए हैं। इनमें महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे। थोड़ी देर बाद महागठबंधन के दिग्गज नेताओं का पटना में मार्च शुरू होगा।

1 Sept 2025, 10:09:37 AM IST

Voter Adhikar Yatra Live: नौटंकीबाज लोगों की नौटंकी होगी, वोटर अधिकार यात्रा पर बोले डिप्टी सीएम

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधा है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज नौटंकीबाज लोगों की नौटंकी होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह लोग लोकतंत्र के दुश्मन हैं।

1 Sept 2025, 10:03:07 AM IST

MGB March LIVE: 17 अगस्त से चल रही वोटर अधिकार यात्रा

17 अगस्त से विभिन्न जिलों से गुजर रही यात्रा एक सितंबर को पटना पहुंचेगी। वोटर यात्रा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। आज वोटर यात्रा का समापन हो जाएगा।

1 Sept 2025, 09:50:38 AM IST

MGB March LIVE: पटना में किन-किन रास्तों पर जाने की पाबंदी, समझ लें

वोटर अधिकार यात्रा में भीड़भाड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से ही गांधी मैदान के चारो तरफ ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। जंक्शन से गांधी मैदान की ओर भी ऑटो और ई-रिक्शा को जाने नहीं दिया जाएगा। कुर्जी की तरफ से आनेवाले वाहनों को गांधी मैदान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें एकता भवन से डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामगुलाम चौक से जेपी गोलम्बर की ओर जाने पर ही भी मनाही होगी।

छज्जूबाग से गांधी मैदान की ओर जाने वाला मार्ग भी वाहनों लिए बंद रहेगा। वाहन चालक पुलिस लाइन के रास्ते गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। मछुआ टोली से गांधी मैदान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, डाकबंगला पर वोट अधिकार यात्रा के आगमन के समय भट्टाचार्या, स्वामीनंदन, स्टेशन गोलम्बर एवं कोतवाली की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार के वाहनों को डाकबंगला की ओर आने की अनुमति नहीं होगी।

1 Sept 2025, 09:49:09 AM IST

MGB March LIVE: वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी

वोटर अधिकार यात्रा के मद्देनजर गांधी मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर और गांधी मैदान के चारों ओर वाहन नहीं चलेंगे। सोमवार सुबह सात बजे से ही ऑटो और ई रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भीड़ बढ़ने पर निजी वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी वाहन आ-जा सकेंगे। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामान्य परिचालन शुरू किया जाएगा।

1 Sept 2025, 09:47:05 AM IST

MGB March LIVE: दावा-आपत्ति की समय सीमा बढ़ाने को लेकर SC में सुनवाई

इधर सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़ी एक अहम याचिका पर आज सुनवाई होगी। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल समेत कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने अदालत में एक याचिका दायर कर गुहार लगाई थी कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा को बढ़ाई जाए। सुप्रीम कोर्ट इन्हीं याचिकाओं पर आज सुनवाई कर सकता है।

1 Sept 2025, 09:42:09 AM IST

MGB March LIVE: गांधी मैदान में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी पटना में मार्च के लिए निकल चुके हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर बताया है कि वोटर अधिकार यात्रा के तहत पटना में आयोजित मार्च के लिए कार्यकर्ता रात से ही गांधी मैदान में जुट रहे थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार गांधी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी नजर आए हैं। इस दौरान वर्करों का जोश हाई दिखा है।

1 Sept 2025, 09:38:43 AM IST

MGB March LIVE: दो सितंबर से दावा-आपत्ति पर नोटिस और सुनवाई

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो सितंबर से राज्य में दावा-आपत्ति के दौरान दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं को नोटिस भेजकर उनकी सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह सुनवाई बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) द्वारा की जाएगी। चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि बीएलओ द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) सुनवाई करने के बाद संतुष्ट होंगे और मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाने को लेकर निर्णय करेंगे।

1 Sept 2025, 09:33:56 AM IST

MGB March LIVE: 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन

बिहार में 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के पूर्व अथवा बाद में ईपिक वितरण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग अंतिम निर्णय लेगा। इनमें प्रारूप सूची में शामिल मतदाता सहित या सिर्फ नये मतदाताओं को ईपिक दिये जाने को लेकर भी अंतिम निर्णय चुनाव आयोग के स्तर पर ही लिया जाएगा।

1 Sept 2025, 09:32:28 AM IST

MGB March LIVE: वोटर लिस्ट के लिए दावा-आपत्ति का आज आखिरी दिन

बिहार में चुनाव आयोग के निर्देश पर जारी मतदाता सूची तैयार किए जाने के लिए दावा-आपत्ति पेश करने का सोमवार को अंतिम दिन है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अबतक नाम जोड़ने से सात गुना अधिक नाम हटाने को लेकर मतदाताओं द्वारा व्यक्तिगत तौर पर आवेदन दिया गया है। रविवार तक 2 लाख 7 हजार 565 लोगों ने अपने नाम प्रारूप सूची से हटाने के लिए आवेदन किए हैं। जबकि, 33,326 मतदाताओं ने अपने नाम शामिल किए जाने को लेकर दावा पेश किया है।

1 Sept 2025, 09:28:41 AM IST

MGB March LIVE: INDIA ब्लॉक का मार्च, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

पटना में आज होने वाली INDIA ब्लॉक की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के बारे में साइबर पुलिस उपाधीक्षक नीतीश चंद्र धारिया ने कहा, “हम सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हैं ताकि ऐसी कोई खबर ना फैले, जिससे लोग गुमराह हो...पटना में हर जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं...हम लोगों से अपील करते हैं कि वे केवल सत्यापित खबरों पर ही भरोसा करें। अगर कोई बात भ्रामक लगे, तो पहले उसकी पुष्टि कर लें। किसी भी बात पर विश्वास करने से पहले उसे एक-दो जगहों से सत्यापित कर लें, उसके बाद ही उस पर कोई फैसला लें...”

1 Sept 2025, 09:25:55 AM IST

MGB March LIVE: पटना में मार्च, राजद ने झोंकी ताकत

वोटर अधिकार यात्रा का समापन सोमवार को पटना में होगा। इस मार्च की तैयारी राजद ने पुरजोर तरीके से की है। पटना जिला इकाई ने इस मार्च को लेकर वृहद स्तर पर पोस्टर-बैनर एकत्रित किया है। वीरचंद पटेल पथ से लेकर गांधी मैदान और पटना हाईकोर्ट तक की सड़क को बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है।

पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मार्च में राज्य भर के प्रमुख नेताओं का जुटान होगा। सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पदाधिकारी शामिल होंगे। यात्रा से एनडीए असहज महसूस कर रहा है।

1 Sept 2025, 09:22:40 AM IST

MGB March LIVE: दीपांकर के नेतृत्व में निकलेंगे माले के नेता

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक आवास से पार्टी कार्यकर्ताओं का जत्था गांधी मैदान के लिए रवाना होगा। रविवार को पार्टी की ओर से वोटर अधिकार मार्च को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में नुक्कड़ सभा का आयोजन एवं प्रचार किया गया। इसका नेतृत्व में पार्टी के महानगर सचिव जितेंद्र कुमार, पुनीत पाठक, शहजादे आलम सहित अन्य नेताओं ने किया। शाम को नुक्कड़ सभा को अरवल विधायक महानंद सिंह, एकमलेश शर्मा, एक्टू के रणविजय कुमार ने संबोधित किया।

1 Sept 2025, 09:17:42 AM IST

MGB March LIVE: मार्च में शामिल होंगे दिग्गज नेता

मार्च में शामिल होने के लिए गठबंधन के कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, वीआईपी के अलावा प्रमुख घटक दल तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, डीएमके, झामुमो ने अपनी सहमति दे दी है।

1 Sept 2025, 09:16:34 AM IST

MGB March LIVE: लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बाइक से मार्च में शामिल होने की अपील करते रहे। सासाराम में 17 अगस्त से शुरू वोटर अधिकार यात्रा 16वें दिन पटना पहुंची है। 1300 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की उपस्थिति दिखी। बिहार के सभी दलों के नेता तो हर रोज शामिल हुए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड़्डी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई वरीय नेताओं ने भी राहुल का साथ दिया।

1 Sept 2025, 09:13:52 AM IST

MGB March LIVE: पटना में थोड़ी देर में महागठबंधन का मार्च

वोटर अधिकार मार्च के जरिए इंडिया गठबंधन अपनी एकजुटता दिखाएगा। पटना में सोमवार के मार्च में गठबंधन के सभी दलों के नेताओं का जुटान होगा। कांग्रेस शासित राज्यों के दर्जनों मंत्री भी राजधानी पहुंच गए हैं। ये नेता एसआईआर के खिलाफ राहुल के अभियान को मजबूती से उठाएंगे। यह मार्च विधानसभा चुनाव से पहले पटना में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन भी होगा। पूरे पटना को वोटर अधिकार मार्च के होर्डिंग्स से पाट दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।