गृह मंत्रालय में नौकरी करता हूं, पटना एयरपोर्ट पर IM के आई कार्ड संग पकड़ाया युवक फैमिली को दे रहा था धोखा
एयरपोर्ट पुलिस ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से संदिग्ध रूप से घूम रहे शिवम शर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से सेना का पहचान पत्र और मोबाइल से आईडी कंपोनेंट्स के फोटो, इंडियन मोजाहिदीन के नाम वाले दस्तावेज इत्यादि मिले थे।

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सेना के फर्जी पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार युवक शिवम शर्मा ने परिवार वालों को खुद के गृह मंत्रालय में नौकरी करने की बात बता अंधेरे में रख रखा था। वैशाली निवासी आरोपित माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके पिता कपड़े की दुकाना चलाते हैं और मां गृहिणी हैं। शिवम ने मां के नाम से बुलेट खरीदी थी और अक्सर पटना आता-जाता रहता था।
सेना के प्रति लगाव होने के कारण उसने एनडीए में प्रवेश की परीक्षा भी दी थी। लेकिन उसका चयन नहीं हो सका था। आरोपित के मोबाइल से आपत्तिजनक दस्तावेजों के स्क्रीन शार्ट मिले थे। अबतक की पुलिस जांच में किसी आतंकी अथवा अन्य संगठन से उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। आरोपित ने परिवार वालों और गर्लफ्रेंड को धोखा में रखने के लिए सेना का फर्जी आई कार्ड बना रखा था।
पटना एयरपोर्ट थानेदार जीतेंद्र राणा ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। जरूरत पड़ी तो उसे रिमांड पर लिया जाएगा। एयरपोर्ट पुलिस ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से संदिग्ध रूप से घूम रहे शिवम शर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से सेना का पहचान पत्र और मोबाइल से आईडी कंपोनेंट्स के फोटो, इंडियन मोजाहिदीन के नाम वाले दस्तावेज के अलावा पाकिस्तानी झंडा युक्त व्यक्तियों की तस्वीर इत्यादि मिले थे। युवक के पास से संदिग्ध दस्तावेज मिलने से हड़कंप मच गया था।




साइन इन