Man shot dead in rapid firing in Buxar another person in critical condition being shot बक्सर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर शख्स की हत्या, गोली लगने से दूसरे की हालत गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बक्सर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर शख्स की हत्या, गोली लगने से दूसरे की हालत गंभीर

बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में ताड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। गोली लगने से मृतक का रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घयाल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Tue, 16 Dec 2025 10:47 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, बक्सर
share
बक्सर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर शख्स की हत्या, गोली लगने से दूसरे की हालत गंभीर

बिहार के बक्सर जिले में अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग एक शख्स की हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से दूसरा व्यक्ति घायल हो गया, उसकी हालत गंभीर है। वारदात राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में सोमवार शाम को हुई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, रसेन निवासी विजयशंकर चौबे (45 वर्ष) अपने रिश्तेदार धनसोईं थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रामाकांत पाठक(60 वर्ष) के साथ सोमवार की शाम गांव की उत्तर दिशा की तरफ टहल रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर आए अपराधियों ने दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजय शंकर के रिश्तेदार रामाकांत पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पैर में गोली लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के आलमगंज में सरेशाम युवक को गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

इधर, फायरिंग की आवाज सुन गांव के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया। यह देख बाइक सवार अपराधी अहियापुर की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने विजय शंकर को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डीआईजी सत्यप्रकाश ने बताया कि हत्या की घटना में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दोषियों को किसी सूरत में नहीं बख्शा नहीं जाएगा। वारदात के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।