man killed in between panchayat in purnia district भरी पंचायत में आंख में डाली मिर्ची फिर चाकू घोंप-घोंपकर मर्डर, बिहार में सनसनीखेज वारदात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भरी पंचायत में आंख में डाली मिर्ची फिर चाकू घोंप-घोंपकर मर्डर, बिहार में सनसनीखेज वारदात

  • युवक हाफिज बरकतुल्ला महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव का रहने वाला था। हाफिज बरकतुल्लाह की हत्या की खबर सुनने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Sun, 13 April 2025 10:25 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
भरी पंचायत में आंख में डाली मिर्ची फिर चाकू घोंप-घोंपकर मर्डर, बिहार में सनसनीखेज वारदात

बिहार में भरी पंचायत में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पंचायत के बीच एक युवक का मर्डर कर दिया गया। वारदात पूर्णिया जिले की है। बताया जा रहा है कि बीच पंचायत में पहले युवक की आंखों में मिर्च झोंका गया और फिर वहीं पर चाकू घोंप-घोंपकर उसे मार डाला गया। पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के जमिरा गांव में शुक्रवार की देर शाम घरेलू विवाद को लेकर उठे विवाद में बहन के ससुराल विवाद सुलझाने गए भाई की पत्थर व चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

युवक हाफिज बरकतुल्ला महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर गांव का रहने वाला था। हाफिज बरकतुल्लाह की हत्या की खबर सुनने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के संबंध में मृतक के मामा सुलेमान के मुताबिक बताया कि हाफिज की बहन की उनकी ससुराल वालों से कहासुनी हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी का मर्डर, 10 गोलियां मार फरार हुए अपराधी
ये भी पढ़ें:पटना में नाला सफाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की चेंबर में डूबकर मौत; हड़कंप

इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती बुलाई गई थी। इसमें हाफिज को भी बुलाया गया था। भरी पंचायती में बहन की ससुरालवालों ने पहले बरकतुल्लाह का आंख में मिर्ची डाल दी। इसके बाद चाकू से घोंप घोंपकर उनकी हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गला काट कर युवक की हत्या, सिर भी ले भागे अपराधी; हड़कंप
ये भी पढ़ें:पहले रोका फिर बाइक से पीछा कर दवा कारोबारी को गोली मार दी, बिहार में खून खराबा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।