पटना के मनेर में पकड़ुआ बियाह, छोटे भाई की साली शादी में गए युवक से जबरन लगवाए सात फेरे; मारपीट
आरोप है कि युवती के परिजनों ने अरुण को पकड़ जबरन शादी करा दी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। लेकिन अरुण के परिजनों ने दुल्हन को घर में घुसने से मना कर दिया। युवती पक्ष ने मनेर थाने में इसकी शिकायत की।

पटना मनेर थाना क्षेत्र में एक पकड़ुआ बियाह का मामला सामने आया है। छोटे भाई की साली की शादी में गए एक युवक को पकड़कर जबरन शादी करा दी। युवक के इनकार करने पर युवती के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों के अनुसार, मनेर के सुवर्णा गांव निवासी शिवजी साव के पुत्र राकेश उर्फ अरुण साव अपने छोटे भाई कार्तिक की साली की शादी समारोह में अकीलपुर के रामदासचक पतलापुर गांव गया था।
आरोप है कि युवती के परिजनों ने अरुण को पकड़ जबरन शादी करा दी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। लेकिन अरुण के परिजनों ने दुल्हन को घर में घुसने से मना कर दिया। युवती पक्ष ने मनेर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पूरा मामला सामने आया। मनेर पुलिस के अनुसार, लड़के पक्ष ने भी लड़की के परिजनों के खिलाफ जबरिया शादी व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया था। दोनों पूर्व से आपस में रिश्तेदार हैं। आपस में मामले को सुलझा लिया है।
दानापुर में अधेड़ का शव मिला
इधर पटना के दानापुर में स्थानीय पुलिस ने शनिवार सुबह गोला पर राम जानकी मंदिर के पास एक अधेड़ का शव बरामद किया। शव की सिर पर गहरे जख्म के निशान थे। 50 वर्षीय अधेड़ की पहचान नहीं हुई है। मृतक के शरीर पर एक चादर था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में किसी अज्ञात वाहन से सिर कुचल जाने से मौत होने की आशंका जताते हुए छानबीन में जुटी है। उधर, मसौढ़ी के जिलालबिगहा गांव में शनिवार को 25 वर्षीया विवाहिता माधुरी कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है।




साइन इन