man dead body hang from tree after murder in bihar siwan district मर्डर कर डेड डेड बॉडी को ब्रह्मस्थान पेड़ पर लटकाया, बिहार में खौफनाक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मर्डर कर डेड डेड बॉडी को ब्रह्मस्थान पेड़ पर लटकाया, बिहार में खौफनाक कांड

  • गोविंद कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह तीन भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई परमजीत राम और बहन रीना देवी की शादी हो चुकी है। जबकि अजीत कुमार राम, बुटन कुमारी और मृतक अभी अविवाहित थे। इस घटना के बाद सभी भाई बहनों के अलावा गांव के लोगों में काफी शोक है।

Wed, 16 April 2025 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हसनपुरा, सीवान
share
मर्डर कर डेड डेड बॉडी को ब्रह्मस्थान पेड़ पर लटकाया, बिहार में खौफनाक कांड

बिहार में एक शख्स की हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को पेड़ पर लटका दिया गया। इस खौफनाक वारदात से इलाके के लोग सन्न हैं। सीवान जिले के एमएच नगर थाना के धनवती हाता में एक युवक की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि हत्या कर उसकी डेड बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया था। जिसकी जानकारी मंगलवार की शाम को 4 बजे हुई। जब गांव के लोगों ने लालनचक- हाता धनवती मुख्य मार्ग के समीप ब्रह्मस्थान पर शव को टंगा हुआ पाया। जैसे ही शव को देखा। हर तरफ चीख पुकार के साथ लोग बेतहाशा दौड़ पड़े। वहीं देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

इसकी सूचना थाने को दी गई। वहीं थाने के थानाध्यक्ष मिहिर कुमार दल - बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव की शिनाख्त किया। मृत युवक हाता धनवती निवासी स्व. मनु राम का 20 वर्षीय पुत्र गोविन्द राम था। जिसकी हत्या कर शव को ब्रह्मस्थान पेड़ पर गमछे से लटका दिया गया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लोगों ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और करके कहीं और मामला दर्शाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के मोबाइल सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रेप पीड़िता पर पुलिस ने झूठे केस में कर दी चार्जशीट, IG से शिकायत
ये भी पढ़ें:बिहार में साइबर अपराधियों के पास मनरेगा की फाइलें कैसे पहुंचीं, मचा हड़कंप

मजदूरी करता था गोविंद

गोविंद कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह तीन भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़ा भाई परमजीत राम और बहन रीना देवी की शादी हो चुकी है। जबकि अजीत कुमार राम, बुटन कुमारी और मृतक अभी अविवाहित थे। इस घटना के बाद सभी भाई बहनों के अलावा गांव के लोगों में काफी शोक है। इस घटना के बाद मृतक की मां घटना को देख बार बार बेसुध होकर गिर जा रही थी। इस मामले में राजद के जिला सचिव शारिक इमाम ने घटना को निष्पक्ष जांच की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद नहीं हो रहा था संतान, दवा देकर मां बनाने का झांसा; महिला से ठगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।