man dead body found in munger family said hanged after murder बिहार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या कर टांग दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या कर टांग दिया

इधर राजकुमार के परिजनों ने इस मामले में संगीन इल्जाम लगाए हैंं। मृतक के परिजन हत्या कर पेड़ पर शव को टांग देने की आशंका जता रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत को लेकर इलाके में लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं।

Mon, 12 May 2025 01:57 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या कर टांग दिया

बिहार में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पेड़ से लटकी डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। मामला मुंगेर जिले का है। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकारामपुर दियारा में एक पेड़ से टंगा युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खबर निवासी राजकुमार महतो के रूप में हुई है। राजकुमार ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है? अब इस बात से पर्दा नहीं उठ सका है।

इधर राजकुमार के परिजनों ने इस मामले में संगीन इल्जाम लगाए हैंं। मृतक के परिजन हत्या कर पेड़ पर शव को टांग देने की आशंका जता रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत को लेकर इलाके में लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोल्डड्रिंक और सिगरेट मांगा फिर दुकानदार को गोली मार दी गोली, बिहार में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में लीची तोड़ने की सजा, चौथी क्लास की छात्रा को पेड़ से बांधा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।