Mallikarjun Kharge gets into trouble for commenting on Kumbh Snan case filed in Bihar What Congress President said कुंभ स्नान पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे? बिहार में केस फाइल; क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष ने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कुंभ स्नान पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे? बिहार में केस फाइल; क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष ने

  • अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जानबूझ कर करोड़ों सनातनी हिंदूओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए आहत किया। अभी देश विदेश से करोड़ों की संख्या में हिंदू धर्म को मानने वाले कुंभ स्नान करने जा रहे हैं।

Tue, 28 Jan 2025 02:37 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कुंभ स्नान पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे? बिहार में केस फाइल; क्या कहा था कांग्रेस अध्यक्ष ने

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला में स्नान को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर किया गया है। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत में मुकदमा फाइल किया है। इस मामले में आगामी तीन फरबरी को अगली सुनवाई की जाएगी। वादी अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनैतिक लाभ के लिए सनातनी हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। मध्य प्रदेश के मऊ में एक रैली के दौरान कहा था कि गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होती और ना बेरोजगारी जाती है। मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी नेताओं के कुंभ स्नान पर तंस कसा था। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर भी विवादास्पद टिप्पणी की।

वादी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जानबूझ कर करोड़ों सनातनी हिंदूओं को अपनी राजनीति चमकाने के लिए आहत किया। अभी देश विदेश से करोड़ों की संख्या में हिंदू धर्म को मानने वाले कुंभ स्नान करने जा रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय न्याय संहिता, बीएनएस की धारा 298, 302 और 352 के तहत सीजेएम की अदालत में दाखिल किया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए तीन फरबरी 2025 की तारीख तय की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव को मिर्ची तो लगेगी; फादर ऑफ क्राइम बयान पर दिलीप जायसवाल अड़े

मध्य प्रदेश की रैली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने के लिए इन लोगों में कंपीटिनशन लगा रखा है। लेकिन गंगा में स्नान करने से गरीबी दूर होती है क्या, भूखे पेट को रोटी मिलती है क्या? मैं किसी की आस्था पर चोट करना नहीं चाहता। अगर किसी को दुख हुआ तो माफी चाहता हुं। लेकिन हजारों रुपए खर्च करके डुबकियां मार रहे हैं और जब तक टीवी पर अच्छे नहीं आता तबतक डुबकी मारते रहते हैं। अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे ने विवादास्पद बयान दिया। कहा कि आप लोगों ने इतना पाप किया है कि सात जन्म क्या, सौ जन्म में भी स्वर्ग नहीं जा सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू को झारखंड सरकार से आस, CM हेमंत सोरेन से मांगी जेड प्सल सुरक्षा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।