Citizen Assistance Camps in Madhubani on June 16 for Government Schemes 16 जून को जिले की 26 पंचायतों और 15 शहरी वार्डों में लगेगा जन सहयोग शिविर, Madhubani Hindi News - Hindustan
More

16 जून को जिले की 26 पंचायतों और 15 शहरी वार्डों में लगेगा जन सहयोग शिविर

मधुबनी में 16 जून को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 21 प्रखंडों में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल होंगे तथा नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

Fri, 12 June 2026 11:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
16 जून को जिले की 26 पंचायतों और 15 शहरी वार्डों में लगेगा जन सहयोग शिविर

मधुबनी,प्रधान संवाददाता।आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 16 जून को जिले के 21 प्रखंडों की 26 पंचायतों तथा सात नगर निकायों के 15 वार्डों में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, श्रम, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, पंचायत राज, विद्युत एवं पेयजल विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राशन कार्ड,आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति, श्रमिक पंजीकरण और स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा。

शिविर का डीएम-एसपी करेंगे निरीक्षण

शहरी क्षेत्रों में मधुबनी नगर निगम, झंझारपुर नगर परिषद तथा बेनीपट्टी, फुलपरास, जयनगर और घोघरडीहा नगर पंचायतों के चयनित वार्डों में भी शिविर आयोजित होंगे। डीएम आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी विभिन्न शिविरों का निरीक्षण करेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। जन सहयोग शिविर को प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

21 प्रखंडो के इन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:

खुटौना -कारमेघ उत्तर,खुटौना,सुक्की

कलुआही-मलमल उत्तर

बेनीपट्टी- साहपुर

राजनगर- पटवारा उत्तर, करहिया पूर्वी

पंडौल- श्रीपुर हाटी मध्य,

बिस्फी- चहुंटा

लखनौर-गंगापुर

घोघरडीहा- सांगी

बासोपट्टी- सेलिबेली

बेनीपट्टी- पाली

पंडौल - पंडौल पश्चिमी

बिस्फी - बिस्फी

जयनगर -देवधा मध्य

झंझारपुर- कोठिया

फुलपरास- सैनी

बाबूबरही- तिरहुता

मधवापुर - बासुकी बिहारी उत्तरी

लौकही - लौकही

मधेपुर - बाथ

रहिका- सौराठ

लदनियां - कुमरखत पश्चिमी

हरलाखी - नहरनियां

अंधराठाढ़ी- गंगद्वार पंचायत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।