Madhepura gift of Rs 299 crore on Pragati Yatra Nitish said bihar getting a lot of help from Modi government प्रगति यात्रा पर मधेपुरा को 299 करोड़ की सौगात, नीतीश बोले- मोदी सरकार से काफी मदद मिल रही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रगति यात्रा पर मधेपुरा को 299 करोड़ की सौगात, नीतीश बोले- मोदी सरकार से काफी मदद मिल रही

  • मुख्यमंत्री गुरुवार को मधेपुरा जिले की प्रगति यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मधेपुरा जिले 299 करोड़ की सौगात दी।

Fri, 31 Jan 2025 05:17 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
प्रगति यात्रा पर मधेपुरा को 299 करोड़ की सौगात, नीतीश बोले- मोदी सरकार से काफी मदद मिल रही

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 से हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए काम करना शुरू किया, तब से निरंतर हमलोग बिहार को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हमलोगों ने कोई काम नहीं छोड़ा है। केन्द्र से भी काफी सहयोग मिल रहा है। केंद्र के सहयोग से भी कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमलोग भाजपा के साथ शुरू से ही रहे हैं। मिलकर बिहार व देश का विकास करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की तरक्की होगी तो देश भी आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को मधेपुरा जिले की प्रगति यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मधेपुरा जिले 299 करोड़ की सौगात दी। इनमें 103 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन और 196 करोड़ की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सीएम ने कहा कि पूरे बिहार में विकास का काम करा रहे हैं। बिहार के किसी भी कोने से पहले छह घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे पांच घंटे किया गया है। अब पटना आकर काम करके लोग अपने जिले के लिए उसी दिन लौट भी सकते हैं।

सिंहेश्वर धाम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। साथ ही मंदिर परिसर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी तथा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को मधेपुरा में प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गये और विकास योनजाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मधेपुरा के लिए कई घोषणाएं भी की।

यह भी घोषणा की है कि मधेपुरा सदर प्रखंड में मिल्क चिलिंग प्लांट/डेयरी प्लांट स्थापित किया जायेगा। 50-60 हजार लीटर क्षमता वाले प्लांट की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था का विकास होगा ।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।