दूसरी शादी कर लेना; दीदी, जीजाजी… लोको पायलट की बीवी ने इमोशनल डायरी लिख फांसी लगाई, वीडियो भी बनाया
यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। डायरी में लिखे नोट की भी एफएसएल टीम जांच कर रही है।

"मैं गलत थी। मायका, दीदी, जीजाजी और ससुराल को मिलाकर नहीं रख पायी। पति मेरी अंतिम इच्छा पूरी करेगें। मेरे मरने के बाद आप दूसरी शादी कर लेंगे।" ये चंद लब्ज़ या अल्फाज़ मात्र नहीं हैं बल्कि मौत को गले लगाने जा रही 20 साल की शिवानी के इमोशन हैं जिन्हें उसने अपनी डायरी के पन्नों में कलमबंद किया है। गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा भलुआही ब्रह्मस्थान के समीप एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसके मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतका किराये के मकान में रहती थी। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया था।
जानकारी के अनुसार, शिवानी कुमारी (20) ने शनिवार की देर रात किराये के मकान पंखे से लटकर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति असिस्टेंट लोको पायलट मनीष कुमार डयूटी पर गया हुआ था। आधी रात को 12 बजे मनीष ड्यूटी से घर आया तो दरवाजा बंद था। फोन करने के बाद पत्नी ने रिसीव नहीं किया। उसके बाद दरबााजा खटखटाने लगा, फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। मनीष ने आसपास के लोगों की मदद ली। दरबार को लोगों ने धक्का देकर खोला तो अंदर में शिवानी फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डेल्हा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मगध मेडिकल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हत्या या आत्महत्या? सभी बिंदुओं पर जांच कर रही एफएसएल टीम
घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल की टीम ने भी जांच की। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस की टीम हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। टीम के साथ डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, एसआई ललन कुमार और पुलिस बल भी मौजूद थे। जांच के दौरान एक डायरी मिली, जिसमें शिवानी ने मरने से पहले एक भावनात्मक नोट्स लिखा है। नोट में लिखा है कि इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। इसके अलावा उसके बिस्तर व एक मोबाइल मिला है। मोबाइल के कैमरे की लाइट जल रही थी। शायद उसने खुदकुशी करने का वीडियो भी बनाया है। यह मोबाइल के लॉक खुलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप
शिवानी की मां रीता देवी और उसकी बहन पुष्पा कुमारी ने मृतका के पति मनीष कुमार पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। बहन ने कहा कि हत्या कर बहन को फंदा से लटका दिया। वह हमेशा दहेज की मांग करता था। पिता नहीं हैं। बात हुई थी कि जमीन रजिस्ट्री कर देंगे। फिर भी बहन को मार दिया। शिवानी का पति मनीष कुमार रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या कहती है पुलिस?
शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। एक डायरी मिली है जिसमें नौ पन्नों में मृतका ने कुछ लिखा है। यह सब जांच की जा रही है। मोबाइल भी बरामद किया गया है। परिजनों ने अब तक कुछ लिखकर नहीं दिया है। आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -देवराज इंद, थानाध्यक्ष, डेल्हा
भावनात्मक नोट लिखा
पुलिस जांच के दौरान एक डायरी मिली है, जिसमें नौ पन्ने में शिवानी कुमारी का भावनात्मक नोट्स लिखा है। इस घटना को लेकर वह किसी को जिम्मेबार नहीं ठहराते हुए लिखा है कि इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। मैं ही गलत थी जो मायका दीदी व जीजा व ससुराल को मिलाकर नहीं रख पायी। पति से कहा है कि मेरी अंतिम इच्छा पूरी करेगें। मेरे मरने के बाद आप दूसरी शादी कर लेंगे। मेरी विधवा मां, बड़ी दीदी, जीजा और दोनो भाई को हो सके तो थोड़ा देखते रहिएगा। मेरा मायका, ससुराल व दीदी-जीजा सभी हीरा हैं।




साइन इन