Lathi babal hungama in Bholpuri sinnger Khesari Lal program in Muzaffarpur Bihar former minister invited मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल के प्रोग्राम में लाठी चली,जमकर तोड़फोड; पूर्व मंत्री ने बुलाया था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल के प्रोग्राम में लाठी चली,जमकर तोड़फोड; पूर्व मंत्री ने बुलाया था

उपद्रवियों ने कुर्सियां तोड़ दी और सुरक्षा के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग को भी तहस नहस कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सुरक्षा बलों ने कमान संभाला।

Thu, 2 April 2026 09:54 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल के प्रोग्राम में लाठी चली,जमकर तोड़फोड; पूर्व मंत्री ने बुलाया था

Khesari Lal Yadav Programme Hungma: बिहार के मुजफ्फपर में बुधवार की रात भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने कुर्सियां तोड़ दी और सुरक्षा के लिए बनाई गई बैरिकेडिंग को भी तहस नहस कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सुरक्षा बलों ने कमान संभाला। निजी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। दोनों ओर से लाठियां भी चलीं। कार्यक्रम का आयोजन नीतीश कुमार की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रहे बीजेपी नेता राम सूरत राय ने करवाया था।

दरअसल पूर्व मंत्री सह औराई के पूर्व विधायक सह बीजेपी नेता रामसूरत राय पिछले कई सालों से अपने पिता अर्जुन बाबू के नाम पर गरहा में स पशु मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में कला, संस्कृति, खेल, धर्म से संबंधित आयोजन किए जाते हैं। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए बड़े कलाकारों को बुलाया जाता है। बुधवार की शाम जैसे ही खेसारी लाल यादव को आमंत्रित किया गया था। खेसारी का प्रोग्राम रम शुरू होने वाला था उससे पहले बड़ी संख्या में लोग जुट गए। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। इस बीच भीड़ में शामिल उपद्रवी तत्वों ने कुर्सियां तोड़ दीं और बवाल करने लगे। उन्हें संभालने के लिए पूर्व मंत्री को मंच पर आना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं कलाकार ही ठीक हूं, राजनीति झूठे लोगों की; निरहुआ पर भी बरसे खेसारी लाल यादव

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को मोर्चा लेना पड़ा। पुलिस और प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों ने डराने के लिए लाठी भांजना शुरू कर दिया। उसके बाद उपद्रवी भागने लगे। इसके दौरान कई लोग गिर गए और उन्हें चोट लगी। हालांकि, किसी को गंभीर चोट किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस मेले में इससे पहले भी अव्यवस्था सामने आ चुकी थी। दो दिन पहले ही मेले के थिएटर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- झूठ बोलना पड़ता है

बताया जा रहा है कि खेसारी के स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ। कुछ युवक स्टेज पर जाना चाहते थे जिन्हें सुरक्षा बलों ने रोक दिया। इन्हीं लोगों ने माहौल को बिगाड़ा. कुछ लोगों को भड़का दिया। देखते देखते दौड़-भाग और हंगामा की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पूर्व मंत्री खुद स्टेज पर आ गए। लोगों को शांत कराया। कहा कि अगर आप लोग नहीं चाहते हैं तो खेसारी लाल को वापस करवा देते हैं। हंगामा कर रहे लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार से निराश ना हों खेसारी, अब आएगी बारी? पहली बार में नहीं चमकते भोजपुरी सितारे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।