krishna allavaru reached patna and said only who are struggling will get ticket in bihar assembly election गुटबाजी करने वाले बाहर होंगे, कृष्णा अल्लावरू ने बताया- चुनाव में कांग्रेस किसे देगी टिकट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुटबाजी करने वाले बाहर होंगे, कृष्णा अल्लावरू ने बताया- चुनाव में कांग्रेस किसे देगी टिकट

  • बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय स्थित सदाकत आश्रम में आए। यहां बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Thu, 20 Feb 2025 01:46 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
गुटबाजी करने वाले बाहर होंगे, कृष्णा अल्लावरू ने बताया- चुनाव में कांग्रेस किसे देगी टिकट

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस ने चुनाव से पहले पार्टी के नेता कृष्णा अल्लावरू पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कृष्णा अल्लावरू को हाल ही में बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को कृष्णा अल्लावरू पटना पहुंचे। पटना आते ही वो फुल ऐक्शन में नजर आए।

कृष्णा अल्लावरू ने साफ कहा है कि अब कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार चुनाव में किसे टिकट दिया जाएगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय स्थित सदाकत आश्रम में आए। यहां बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोनों आंखें निकाल लीं, प्राइवेट पार्ट काट ईंट-पत्थर भर दिए; बिहार में मर्डर
ये भी पढ़ें:बारिश के बाद मौसम ने बदला मिजाज, लौट आई सर्दी; यूपी-बिहार के लिए भी अलर्ट जारी

प्रदेश प्रभारी ने पार्टी नेताओं से दो टूक कहा कि गुटबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने साफ कहा कि गुटबाजी करने वाले नेता पार्टी से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि जो लड़ेगा और संघर्ष करेगा उसी को विधानसभा का टिकट मिलेगा।

कृष्णा अल्लावरू ने यह भी कहा कि वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वो सबके साथ मिलकर बिहार में कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे। बहरहाल आपको बता दें कि कृष्णा अल्लावरू मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के युवा और तेज-तर्रार नेताओं में होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब तक चालू होगा बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर, ऊर्जा सचिव ने बताया
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार के गांवों में बनेंगे 600 से ज्यादा पुल, DPR तैयार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।