Giriraj Singh Criticizes Opposition for Familyism and Caste Politics in Bihar विपक्षी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद व जाति की करती है राजनीति: गिरिराज सिंह, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

विपक्षी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद व जाति की करती है राजनीति: गिरिराज सिंह

विपक्षी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद व जाति की करती है राजनीति: गिरिराज सिंहविपक्षी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद व जाति की करती है राजनीति: गिरिराज सिंह

Wed, 23 April 2025 02:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
विपक्षी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद व जाति की करती है राजनीति: गिरिराज सिंह

विपक्षी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद व जाति की करती है राजनीति : गिरिराज सिंह सियासत

केंद्रीय मंत्री का भाजपा जिला कार्यालय में किया गया भव्य स्वागत

बिहार में समाज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रही विपक्ष

खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता

भाजपा राष्ट्र की एकता अखंडता में विश्वास करती है। जबकि कांग्रेस और विपक्षी पार्टी अपने परिवारवाद के साथ-साथ वंशवाद और जाति की राजनीति करती है। यह बातें मंगलवार को भागलपुर जिले के नवगछिया जाने के में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष मिलकर बिहार में समाज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता तो विदेशों में जाकर भारत के संवैधानिक संस्थानों को गाली देते हैं। यह देश के लिए दुर्भाग्य है। राहुल गांधी यही काम रहे हैं। बिहार आते हैं तो ममता बनर्जी की जुबान बोलते हैं। ये समाज के लिए घातक है। वही उन्होंने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में व एनडीए सरकार के द्वारा देश का सर्वाधिक विकास हो रहा है। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार एवं बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के कुशल डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा पुल, सड़क ,स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार युवा किसान पर हमारी सरकार हमारी बेहतर ढंग से कार्य कर रही है, ताकि सभी का स्वर्णिम विकास हो सके। जो राजनेता सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वह गरीब, किसान,महिला, युवा वृद्धजन का क्या दुख दर्द जाने वह सिर्फ दिन में मुंदरी लाल के सपने लेकर बैठे हैं।

भाजपा जिला कार्यालय खगड़िया में जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बेगूसराय जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला महामंत्री नंदू शाह, जिला महामंत्री डॉ¯. इंदू भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री नीतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, कुंदन सिंह,जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, भाजपा नेता रवि सिंह राजपूत, मनीष चौधरी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अविनाश केसरी, मंडल अध्यक्ष अनुपम सिंह, रमेशचंद्र सूर्या ,अजय चौधरी, नीतीश पटेल, अवनीश कुमार, राजू पासवान, सुबोध कुशवाहा कुंदन चौहान, मुस्कान शर्मा अक्षय सुरी, अभिजीत निगम, कंचन साह, गोपाल सिंह, देवानंद स्वामी, राजा कुमार आदि उपस्थित थे।

फोटो: 15

कैप्शन: मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

फोटो: 9

कैप्शन: मंगलवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।