Khadi and Village Industries Commission scammed in Bihar people disappear after loan on wrong address किलकारी बाल भवन पटना में नौ विधाओं में शुरू होगा जूनियर-सीनियर डिप्लोमा कोर्स, Bihar Hindi News - Hindustan
More

किलकारी बाल भवन पटना में नौ विधाओं में शुरू होगा जूनियर-सीनियर डिप्लोमा कोर्स

शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की जा रही कार्ययोजना, किलकारी बाल भवन से बच्चे कर पाएंगे कला विधाओं में डिप्लोमा, मैट्रिक के बाद कर सकेंगे डिप्लोमा, एक-एक साल का होगा कोर्स।

Wed, 21 May 2025 02:19 PMRitesh Verma रिंकू झा, पटना
share
किलकारी बाल भवन पटना में नौ विधाओं में शुरू होगा जूनियर-सीनियर डिप्लोमा कोर्स

किलकारी बाल भवन पटना में जल्द ही नौ विधाओं में जूनियर-सीनियर डिप्लोमा कोर्स शुरू होगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो किलकारी में चल रही सभी नौ विधाओं में जूनियर डिप्लोमा, डिप्लोमा और सीनियर डिप्लोमा कोर्स एक-एक साल का होगा। यह कोर्स मैट्रिक के बाद किया जा सकेगा।

अभी डिप्लोमा कोर्स करने के लिए इंटर की पढ़ाई पूरी करनी पड़ती है। लेकिन, किलकारी में मैट्रिक के बाद जूनियर डिप्लोमा कोर्स का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार होने के बाद सभी विधाओं में जूनियर डिप्लोमा, डिप्लोमा और सीनियर डिप्लोमा के साथ सर्टिफिकेट कोर्स की मान्यता ली जाएगी। डिप्लोमो कोर्स करने का मौका किलकारी और राज्यभर के अन्य कला संस्थान के बच्चों को भी मिलेगा।

किलकारी में नौ विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें नृत्य-संगीत, वादन, नाटक, मूर्तिकला, चित्रकला, विज्ञान, फोटोग्राफी, हस्तकला, खेल शामिल है। इन विधाओं के प्रशिक्षण के लिए आठ से 14 साल तक के लिए बच्चे का दाखिला होता है। 14 साल पूरे होने के बाद बच्चों की किलकारी से विदाई हो जाती है। किलकारी से निकलने के बाद बच्चे इंटर की पढ़ाई पूरी करते है। इसके बाद संबंधित विधा में रुचि रखने वाले बच्चे डिप्लोमा कोर्स करने के लिए अन्य राज्यों में जाते हैं।

किलकारी के 50% बच्चे अन्य राज्यों में जाते हैं डिप्लोमा करने

किलकारी के 50 फीसदी बच्चे विभिन्न विधाओं में डिप्लोमा करने के लिए अन्य राज्यों के संस्थानों में जाते हैं। जिन बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती है वो तो नामांकन ले लेते है, लेकिन बहुत से बच्चे संबंधित विधा में मेधावी होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण कोर्स करने अन्य राज्यों में नहीं जा पाते हैं। बता दें कि राज्यभर में विभिन्न संस्थान के माध्यम से हर साल दस हजार से अधिक के बच्चे कला के क्षेत्र में बढ़िया कर रहे हैं। लेकिन स्कूल आदि से निकलने के बाद उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है।

देश का पहला बाल भवन जहां होगा जूनियर डिप्लोमा कोर्स

किलकारी बाल भवन पटना देश का पहला बाल भवन होगा जहां पर जूनियर डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत होगी। पूरे देशभर में किसी भी राज्य के बाल भवन में जूनियर डिप्लोमा कोर्स अभी नहीं शुरू किया गया है। बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग की ओर से यह शुरू किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में कला क्षेत्र के प्रति बच्चों का रुझान होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।