Rising Heat Wave in Katihar Maximum Temperature Reaches 34 C अगले 24 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, Katihar Hindi News - Hindustan
More

अगले 24 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

अगले 24 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान अगले 24 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान अगले 24 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस तक प

Wed, 15 April 2026 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
अगले 24 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में गर्मी अब धीरे-धीरे अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन और रात के तापमान के बीच 14 डिग्री का बड़ा अंतर देखने को मिला। सुबह के समय हल्की ठंडक और सुहावना मौसम लोगों को राहत देता रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा।

आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और अधिक महसूस होगी।उमसभरी गर्मी से परेशान रहे लोगदिन के समय उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। खासकर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो जा रही है। बाजारों में भी दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। हालांकि, 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पुरवा हवा कुछ हद तक राहत जरूर दे रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं पा रही है।आम जनजीवन के साथ खेती पर असरमौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ खेती-किसानी पर भी पड़ने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और लगातार बढ़ते तापमान के कारण मिट्टी की नमी तेजी से घटेगी, जिससे फसलों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को सिंचाई और फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी का प्रकोप और तेज होगा। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।