Auction Delay of Azmanagar-Rohia Ghat Causes Local Distress and Revenue Loss आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ नीलामी, Katihar Hindi News - Hindustan
More

आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ नीलामी

आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ नीलामी आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ नीलामीआजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ नीलामीआजमनगर-रोहिया घाट का अब

Tue, 5 May 2026 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
आजमनगर-रोहिया घाट का अब तक नहीं हुआ नीलामी

आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर-रोहिया घाट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक महीने बीत जाने के बाद भी अब तक इस घाट का नीलामी नहीं हो पाया है। यही कारण है कि स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही बिहार सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। इस पूरे मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर पहाड़ी के मेढ़रा घाट में चापाकल खराब, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

स्थानीय समस्याएँ

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आजमनगर-रोहिया घाट क्षेत्र के लोगों के लिए एक मात्र आवागमन का साधन है। इस घाट के माध्यम से रोजाना सैकड़ों लोग नदी पार करते हैं। लेकिन घाट का विधिवत डाक नहीं होने के कारण यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। नाव संचालन अनियमित तरीके से हो रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

सुरक्षा की कमी

सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है न ही यात्रियों से लिए जाने वाले किराए का कोई तय मानक है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर घाट की नीलामी नहीं होती है तो सरकार को इससे अच्छा-खासा राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह प्रक्रिया एक महीने से लंबित पड़ी है, यही कारण है कि आशंका जताई जा रही है कि कहीं न कहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण जानबूझकर डाक प्रक्रिया को टाला जा रहा है। ताकि अवैध वसूली का खेल चलता रहे।

प्रशासन की उदासीनता

इस संबंध में जब स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। अब तक न तो कोई ठोस पहल की गई है और न ही किसी प्रकार की जांच की गई है।अधिकारियों की यह उदासीनता लोगों में आक्रोश पैदा कर रही है।

स्थानीय निवासियों की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द आजमनगर-रोहिया घाट की पारदर्शी तरीके से नीलामी कराई जाए ताकि आवागमन की व्यवस्था सुचारू हो सके और सरकार को राजस्व का नुकसान न हो।साथ ही घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके साथ ही उन्होंने कहा यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों द्वारा आंदोलन भी किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।