Jitan Ram Manjhi who raised questions on Ram took dip in Maha Kumbh taunts Lalu yadav Mamata Banerjee राम पर सवाल उठाने वाले मांझी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, लालू और ममता को चिढ़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राम पर सवाल उठाने वाले मांझी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, लालू और ममता को चिढ़ाया

भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कुंभ को फालतू बताने वाले लालू यादव और ममता बनर्जी पर भी तंज कसा।

Wed, 19 Feb 2025 04:17 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राम पर सवाल उठाने वाले मांझी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, लालू और ममता को चिढ़ाया

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने गुरुवार को प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने अपने कुंभ स्नान के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तंज कसा। बता दें कि मांझी पूर्व में रामायण को काल्पनिक बताकर भगवान राम के अस्तित्त पर सवाल उठा चुके हैं। उनके उस बयान पर खूब विवाद भी हुआ था।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर महाकुंभ स्नान के फोटो शेयर किए। इसमें उन्होंने लिखा, "लीजिए भाई हमने भी कुंभ स्नान कर लिया। अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम उनका कुछ नहीं कर सकते। वैसे लालू यादव और ममता दीदी को कुछ ज्यादा ही समस्या होगी।" मांझी ने बुधवार को प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसमें कई साधु संत मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फालतू है कुंभ, कोई मतलब नहीं; लालू के बयान पर सियासी पारा हाई

राम पर सवाल उठा चुके हैं मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कई मौकों पर रामायण और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि राम कोई भगवान नहीं थे। वह तुलसीदास और वाल्मीकि के द्वारा लिखी गई रामायण के महज एक पात्र थे। उन्होंने कहा था कि रामायण में अच्छी बातें लिखी हुई हैं, लेकिन वह सिर्फ एक कहानी है। मांझी ने भगवान राम को मानने से भी इनकार कर दिया था। साल 2023 में भी उन्होंने कुछ ऐसी ही टिप्पणी सार्वजनिक मंच से की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।