Jitan Ram Manjhi told when seat sharing will happen in NDA for Bihar Elections चुनाव लड़ना भी है, लड़ाना भी है; जीतनराम मांझी ने बताया एनडीए में कब होगा सीट बंटवारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव लड़ना भी है, लड़ाना भी है; जीतनराम मांझी ने बताया एनडीए में कब होगा सीट बंटवारा

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि एनडीए में सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। सभी दलों को लड़ने लायक सीटें दी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि गठबंधन में सीट बंटवारे पर कब बात होगी।

Sat, 7 June 2025 02:21 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव लड़ना भी है, लड़ाना भी है; जीतनराम मांझी ने बताया एनडीए में कब होगा सीट बंटवारा

केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने शनिवार को कहा कि हम लोग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि हमें लड़ना भी है और लड़ाना भी है, एनडीए को जिताना है। सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए में इस पर कोई विवाद नहीं है। जुलाई-अगस्त तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो जाएगा।

जीतनराम मांझी ने शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए में अभी सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं हुआ है। जुलाई महीने में इस पर बात होगी, अगस्त तक सीटों का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सभी घटक दलों को लड़ने लायक सीटें मिलेंगी। सभी सीटों पर हमारी तैयारी है, नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना है।

हम सुप्रीमो ने कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के हालिया बिहार दौरे पर भी तंज कसा। मांझी ने कहा, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में फिक्स था वैसे बिहार चुनाव भी फिक्स हो या। वह हार मान गए हैं, हार मानने वाले लोग यही करते हैं। चुनाव हैं इसलिए राहुल गांधी माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिवार से मिलने आए। हमने वहां अटल केंद्र बनाया, भारत रत्न देने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। राहुल ने इस पर कोई बात नहीं की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग आरा तो कुशवाहा मुजफ्फरपुर, एनडीए में चुनावी ताकत की वीकेंड रेस

बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। मांझी का दावा है कि अभी एनडीए में सीटों पर बात शुरू नहीं हुई है। मगर विभिन्न रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सत्ताधारी गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल कर दिया गया है। अटकलों के अनुसार कुल 243 विधानसभा सीटों में से जेडीयू 102, बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। बाकी बची लगभग 40 सीटों में तीनों घटक दलों एलजेपी-आर, आरएलएम और हम का बंटवारा किया जाएगा। चिराग पासवान की एलजेपी-आर को 25-28 सीटें मिल सकती हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।