Jitan Ram Manjhi asked Tejashwi, who was ruling 30 years ago attacked RJD on credit politics जीतनराम मांझी ने तेजस्वी से पूछा, 30 साल पहले किसका राज था? क्रेडिट पॉलिटिक्स पर RJD को लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीतनराम मांझी ने तेजस्वी से पूछा, 30 साल पहले किसका राज था? क्रेडिट पॉलिटिक्स पर RJD को लपेटा

जातीय जनगणना का श्रेय लेने की होड़ के बीच जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि तीस साल पहले बिहार और केंद्र में किसकी सरकार थी।

Fri, 2 May 2025 06:30 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जीतनराम मांझी ने तेजस्वी से पूछा, 30 साल पहले किसका राज था? क्रेडिट पॉलिटिक्स पर RJD को लपेटा

बिहार के पूर्व सीएम और नरेंद्र मोदी सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने जातीय जनगणना पर चल रही क्रेडिट पॉलिटिक्स पर प्रहार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा है कि तीस साल पहले बिहार और केंद्र में किसकी सरकार थी। यह भी कहा है कि कोई चाहे कुछ भी कह ले लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी ही जातीय जनगणना करा सकते हैं। कास्ट सेंसस की श्रेय लेने की होड़ के बीच मांझी के इस बयान से बिहार की सियासी सरगर्मी और बढ़ सकती है।

जातीय जनगणना का ऐलान किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि तीस साल से उनकी पार्टी इसकी मांग करती आ रही है। 17 महीने की सरकार के दौरान बिहार में जातीय सर्वे हुआ और देश में जातीय जनगणना कराने की मांग करते रहे। सरकार ने हमारी मांग के दबाव में यह निर्णय लिया। राजद ने पटना में पटाखा फोड़कर और पोस्टरबाजी कर कहा कि यह फैसला लालू यादव और समाजवादियों की जीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी सरकार झुकी, राहुल गांधी के संघर्षों की जीत; जातीय जनगणना पर पप्पू राग

हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने पूछा है कि अगर तीस साल से मांग कर रहे थे को कराए क्यों नहीं। तीस साल पहले किसकी सरकार थी। साल 2014 तक उनकी सरकार थी। करा लेते फिर कहते। उन्होंने कहा कि ये लोग कुछ करते नहीं हैं, सिर्फ चिल्लाते रहते हैं। चाहते तो अपनी सरकार रहते जातीय जनगणना करा लेते उस समय तो नरेंद्र मोदी नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का जाति जनगणना का फैसला, जानिए किसने क्या कहा?

जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह फैसला लेकर काफी सराहनीय काम किया है। इससे देश के पिछड़े लोगों का कल्याण होगा। इसके लिए विभिन्न पार्टियों की सर्वदलिए बैठक करके नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उसके बाद बिहार में राज्य सरकार ने जातीय सर्वे कराया। अब नरेंद्र मोदी ने देश के स्तर पर जातीय जनगणना का निर्णय लिया है। जो लोग तीस साल पुरानी मांग की बात करते हैं वे सिर्फ चिल्लाना जानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।