Jibesh Kumar Mishra full profile Bihar BJP minister took oath Nitish Cabinet in Maithli कौन हैं बीजेपी के जीवेश मिश्रा? नीतीश सरकार में दूसरी बार मंत्री बने, मैथिली में ली शपथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं बीजेपी के जीवेश मिश्रा? नीतीश सरकार में दूसरी बार मंत्री बने, मैथिली में ली शपथ

जीवेश कुमार मिश्रा दूसरी बार नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। वह दरभंगा जिले के जाले से बीजेपी के विधायक हैं। उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली।

Wed, 26 Feb 2025 05:03 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
कौन हैं बीजेपी के जीवेश मिश्रा? नीतीश सरकार में दूसरी बार मंत्री बने, मैथिली में ली शपथ

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा जिले के जाले से बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा भी शामिल हैं। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने मैथिली भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जीवेश कुमार उर्फ जीवेश मिश्रा मूलरूप से दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। वह लगातार दो बार से बीजेपी के विधायक हैं। उन्हें दूसरी बार नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह 2020 में बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रह चुके हैं।

भूमिहार जाति से आने वाले जीवेश मिश्रा का जन्म 25 जुलाई 1973 को हुआ था। उनका घर जाले के चंदौना गांव में है। जीवेश ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा था। वह 1981 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य रहे। इसके बाद 2002 से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। 2015 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर जाले से विधायक चुने गए। 2020 में भी दोबारा वे यहां से विधायक बने। इसके बाद उन्हें नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं कृष्ण कुमार मंटू? कभी जेडीयू से विधायक रहे, अब BJP कोटे से बने मंत्री
ये भी पढ़ें:कौन हैं राजू सिंह जिन्हें बीजेपी ने मंत्री बनाया? लोजपा, जेडीयू से भी रहे विधायक

साल 2023 में बिहार में जब महागठबंधन की सरकार थी, तब मॉनसून सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों ने सत्ता पक्ष को घेरते हुए हंगामा कर दिया था। तत्कालीन स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आदेश पर मार्शल ने बीजेपी विधायकों को सदन से बाहर निकाला था। उस समय जीवेश मिश्रा को मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर फेंक दिया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।