jewellery looted from couple in front of bihar police headquarter in patna इतने गहने क्यों पहन रखे हैं.., पटना में पुलिस मुख्यालय के सामने कपल से गहने छीन लिए; खुद को पुलिसवाला बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इतने गहने क्यों पहन रखे हैं.., पटना में पुलिस मुख्यालय के सामने कपल से गहने छीन लिए; खुद को पुलिसवाला बताया

जैसे ही दंपती कार से बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने पहुंचे, बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा दिया। उन्होंने खुद को पुलिस बताकर विमल की पत्नी से कहा कि -हमलोगों ने गाड़ी रुकवाई, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। इतने सारे जेवर आपने क्यों पहन रखे हैं?

Wed, 20 Aug 2025 06:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
इतने गहने क्यों पहन रखे हैं.., पटना में पुलिस मुख्यालय के सामने कपल से गहने छीन लिए; खुद को पुलिसवाला बताया

खुद को पुलिसकर्मी बता वृद्ध दंपती के वाहन की जांच की। फिर छह लाख रुपये के गहने लेकर बदमाश भाग निकले। घटना मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे पटना में पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने हुई। इस बाबत पीड़ित बुद्ध मार्ग के रहने वाले विमल कुमार वर्मा ने सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिये जगदेवपथ की ओर कार से जा रहे थे। उन्हें नेहरू पथ फ्लाईओवर से होते हुए गुजरना था। जैसे ही दंपती कार से बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने पहुंचे, बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा दिया। उन्होंने खुद को पुलिस बताकर विमल की पत्नी से कहा कि -हमलोगों ने गाड़ी रुकवाई, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। इतने सारे जेवर आपने क्यों पहन रखे हैं? इसे जल्द उतारकर बैग में रखिये। अभी समय ठीक नहीं चल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के कई जिलों में 2 दिन बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

यह सुनकर वृद्धा ने जेवर को अपने बैग में रख दिया। मौका देख बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और बाइक पर सवार होकर भागने लगे। इस पर वृद्धा के पति विमल वर्मा ने दिलेरी दिखाते हुये बदमाशों का पीछा किया और उनकी बाइक गिरा दी। इसके बाद दोनों जेवर लेकर पैदल भाग निकले। इधर, पुलिस ने जब बाइक की जांच की तो उसके भीतर चार-चार नंबर प्लेट रखे मिले।

किसी ने मदद नहीं की

वृद्ध दंपती घटना के बाद शोर-शराबा करते रहे। वे चोर-चोर कहकर चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। पुलिस को भी विमल ने ही फोन कर बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लोगों के साथ पुलिसवालों ने ली सेल्फी तो होगी कार्रवाई, DGP का फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।