jdu leader neeraj kumar gives data of crime and corruption in bihar and attack on tejashwi yadav बिहार में 67 हजार हत्याएं हुईं, अवैध संपत्ति बनाई;क्राइम और करप्शन का आंकड़ा गिना JDU ने लालू परिवार को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 67 हजार हत्याएं हुईं, अवैध संपत्ति बनाई;क्राइम और करप्शन का आंकड़ा गिना JDU ने लालू परिवार को घेरा

  • मंगलवार को विधान परिषद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको अपने माता-पिता के राज का आंकड़ा बताना चाहिए। लालू राबड़ी राज में 67 हजार से अधिक हत्या हुई। 5333 पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ। 19 सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की मौत हुई। 321 थानों पर हमला हुआ। एनसीआरबी का डेटा इस साल का नहीं आया है।

Tue, 18 March 2025 12:20 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में 67 हजार हत्याएं हुईं, अवैध संपत्ति बनाई;क्राइम और करप्शन का आंकड़ा गिना JDU ने लालू परिवार को घेरा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर बिहार में अपराध के आंकड़ें गिना नीतीश सरकार पर हमला बोलते हैं। अब जेडीयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया है। जदयू प्रवक्ता ने लालू यादव शासन में क्राइम और करप्शन के आंकड़ें गिनाए हैं। जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपराध के मसले पर गलत बोल रहे हैं। वे आंकड़ा कहाँ से लाये हैं।

मंगलवार को विधान परिषद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको अपने माता-पिता के राज का आंकड़ा बताना चाहिए। लालू राबड़ी राज में 67 हजार से अधिक हत्या हुई। 5333 पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ। 19 सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की मौत हुई। 321 थानों पर हमला हुआ। एनसीआरबी का डेटा इस साल का नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब की डिलीवरी करने से इनकार करने पर नंगा कर युवक को पीटा, बिहार में हैवानियत
ये भी पढ़ें:मक्का अनुसंधान केंद्र कर्नाटक ले जा रही सरकार, तेजस्वी बोले-बिहार से क्या दिक्कत

एक सवाल के जवाब में नीरज ने कहा कि लालू यादव इसी के लिए जाने जाएंगे कि उन्होंने अपने परिवार को न्यायिक मामले में फसाया। उनके परिवार की पेशी होती रही है। अवैध सम्पति सृजन किया है। करोड़ों की जमीन बनाये तो उसका फल भुगतना होगा। नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाया। रेल मंत्री होते हुए गलत किया। आरोप लगाया कि तेजस्वी पॉलिटिकल डिजिटल फ़्रॉड हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाई के साथ जा रही लड़की को चाकू गोद मार डाला, लव अफेयर में मर्डर
ये भी पढ़ें:लीची के पेड़ पर लटकी मां-बेटी की डेड बॉडी, बिहार में डबल मर्डर की आशंका से दहशत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।