Railway Development in Lakshmipur Unfulfilled Promises and Ongoing Challenges लक्ष्मीपुर __दो दशक बीत जाने के बाद भी नई रेल लाइन का सपना नहीं हो सका साकार,जनता के लिय परियोजना बना पहेली, Jamui Hindi News - Hindustan
More

लक्ष्मीपुर __दो दशक बीत जाने के बाद भी नई रेल लाइन का सपना नहीं हो सका साकार,जनता के लिय परियोजना बना पहेली

लक्ष्मीपुर __दो दशक बीत जाने के बाद भी नई रेल लाइन का सपना नहीं हो सका साकार,जनता के लिय परियोजना बना पहेली

Fri, 24 April 2026 01:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share
लक्ष्मीपुर __दो दशक बीत जाने के बाद भी नई रेल लाइन का सपना नहीं हो सका साकार,जनता के लिय परियोजना बना पहेली

लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता राष्ट्रीय स्तर पर लाइफ लाइन के रूप में माना जाने वाला रेलवे का बीते डेढ़ दशक में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। जिसमें रेल लाइन का विस्तार,रेलवे स्टेशन का विस्तार और उसका सौंदर्यीकरण,द्रुत गति से चलने वाली लाभी दूरी के ट्रेन,रेलवे दुर्घटना में कमी आदि शामिल है।लेकिन इस दौर में जमुई जिला के लक्ष्मीपुर को रेल के क्षेत्र में जो सपना क्षेत्रीय सांसद द्वारा दिखाया गया।वह आज की तिथि तक साकार होता नहीं दिख रहा है। आज की तिथि में लक्ष्मीपुर प्रखंड के लिए रेलवे जैसे परियोजना पहेली बनकर रह गया है।चूंकि लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे।तो

उस दौरान मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव थे तो सांसद श्री यादव के प्रयास से बरियारपुर मननपुर भाया लक्ष्मीपुर, लक्ष्मीपुर नवादा भाया झांझा नई रेल लाइन की स्वीकृति दिलाया था। जिसका प्रथम चरण का रेलवे ने सर्वे भी किया था।तब लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों को लगा कि रेलवे मानचित्र पर अब लक्ष्मीपुर जक्शन के रूप में दिखेगा। जिससे लक्ष्मीपुर का विकास होगा।लेकिन कार्य जब गति पकड़ता तब केंद्र की यू पी ए की सरकार का पतन हो गया। जिसका नतीजा हुआ कि परियोजना ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।उसके बाद लोकसभा के नए परिसीमन के बाद जमुई लोकसभा अस्तित्व में आया। जिसे सुरक्षित सीट कर दिया।उसके बाद एक दशक चिराग पासवान और उसके बाद उनके जीजा जी अरुण भारती जमुई लोकसभा सीट का नेतृत्व करते रहे।तब जमुई जिले सहित लक्ष्मीपुर के जनता को नाई रेल लाइन को लेकरकुछ उम्मीद जगी।लेकिन पुरानी रेल परियोजना को नजरअंदाज कर तत्कालीन सांसद चिराग पासवान जो वर्तमान में केंद्र में मंत्री हैं।उन्होंने झाझा बतिया नई रेल लाइन की लकीर खींच दिया। उसके बाद वर्तमान जमुई सांसद अरुण भारती ने नवादा लक्ष्मीपुर झाझा,सोनो नई रेल लाइन की मांग लोकसभा में रख दी।जिसके लिए केंद्र सरकार के रेल मंत्री ने बजट पास किया। ये मांग और परियोजना के लिय धन की स्वीकृति सांसद श्री भारती के लिय ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य कहा जा सकता है। लेकिन कहीं वैसा न हो कि मांग की घोषणा और उसके लिए प्रथम चरण में धन की स्वीकृति जनता को गुमराह करने का हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।