Jamiat Ulema e Hind maulana mahmood madani reacts nitish kumar hijab vivad demands apology यह महिला का अपमान, नीतीश कुमार माफी मांगें..,हिजाब खींचने पर मौलाना महमूद मदनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यह महिला का अपमान, नीतीश कुमार माफी मांगें..,हिजाब खींचने पर मौलाना महमूद मदनी

मौलाना महमूद मदनी ने कहा, 'किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के जरिए इतने संवेदनशील मामले में इस तरह का व्यवहार न केवल संबंधित महिला का अपमान है, बल्कि इससे पूरे देश की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है।'

Tue, 23 Dec 2025 09:22 AMभाषा पटना
share
यह महिला का अपमान, नीतीश कुमार माफी मांगें..,हिजाब खींचने पर मौलाना महमूद मदनी

जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम) के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हिजाब पहनी मुस्लिम महिला का नक़ाब खींचने और इसके बाद कुछ प्रमुख नेताओं द्वारा इसका "समर्थन" करने की सोमवार को निंदा की। एक बयान के मुताबिक, मदनी ने कहा कि हिजाब सिर्फ पहनावे का मामला नहीं है, बल्कि यह व्यक्तिगत और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मौलिक संवैधानिक अधिकारों से सीधे तौर पर जुड़ा है, जिसे भारत के संविधान द्वारा पूर्ण रूप से संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा, “किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के जरिए इतने संवेदनशील मामले में इस तरह का व्यवहार न केवल संबंधित महिला का अपमान है, बल्कि इससे पूरे देश की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है।“ राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने कहा कि इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू इसके व्यापक सामाजिक निहितार्थों में निहित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का विकास मॉडल देख चकित हुए शशि थरूर, कहा- बदल चुका है बिहार

उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों की महिलाएं खासकर, मुस्लिम महिलाएं, सार्वजनिक स्थानों पर अपनी सुरक्षा और गरिमा को लेकर गंभीर चिंताओं का सामना करती हैं। मदनी ने कहा, “इस तरह की घटनओं से न केवल उनकी चिंता बढ़ेगी बल्कि यह भी आशंका है कि निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी भी हिजाब पहनने वाली महिलाओं के साथ इससे कहीं अधिक अनुचित, अपमानजनक और आक्रामक रवैया अपनाने का साहस कर सकते हैं।” उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।