Women s Empowerment in Bihar Janata Dal U Leaders Welcome Women Leaders on Nari Shakti Rath नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं बनी है सशक्त और आत्मनिर्भर : श्वेता विश्वास, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं बनी है सशक्त और आत्मनिर्भर : श्वेता विश्वास

चल रही विकास योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाएं कार्यकर्ता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनी है।

Sun, 5 Jan 2025 10:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं बनी है सशक्त और आत्मनिर्भर : श्वेता विश्वास

चल रही विकास योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाएं कार्यकर्ता अरवल पहुंचने पर नारी शक्ति रथ पर सवार महिला नेत्रीओं का जद यू नेताओं ने किया स्वागत अरवल, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनी है। रविवार को महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला आयोग के पूर्व सदस्य श्वेता विश्वास के नेतृत्व में नारी शक्ति रक्त के साथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत अरवल प्रखंड के फखरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्वेता विश्वास ने कहा कि नारी शक्ति रथ एवं संपर्क यात्रा का उद्देश्य महिलाओं से संपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराना है। मुख्यमंत्री के 19 साल के शासनकाल में महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई है। कल्याणकारी योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर स्वावलंबी हुई है। जनता दल यूके प्रदेश सचिव सह पटना प्रमंडलीय प्रभारी जितेन्द्र पटेल ने कहा कि बिहार में महिलाओं का विश्वास नीतीश कुमार के प्रति बढ़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विमलावती शर्मा ने की एवं संचालन ममता शर्मा ने किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से जनता दल यू के प्रदेश नेत्री पूजा एन शर्मा, खुशबू रानी सरोज चंद्रवंशी, यासमीन खातून, रिंकी कुमारी, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, टूटू शर्मा गुड्डू पटेल चंदन चंद्रवंशी, विजय कुशवाहा, दिलीप गुप्ता, नरेंद्र शर्मा सहित अनेकों लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम से पहले अरवल पहुंचने पर नारी शक्ति रथ पर सवार महिला नेत्रीओं का जद यू नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। फोटो-05 जनवरी अरवल-13 कैप्शन-अरवल में नारी शक्ति रथ पर सवार महिला नेताओं का स्वागत करते कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।