दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च
अरवल, निज संवाददाता।इस दौरान जन सुराज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है।

अरवल, निज संवाददाता। खगड़िया जिले के रहने वाले युवक पांडव कुमार की दिल्ली में बीते दिनों हुई निर्मम हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला।
मार्च की शुरुआत
पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में अरवल थाना से प्रारंभ होकर ब्लॉक के पास स्थित अम्बेडकर मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जन सुराज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है।
न्याय की मांग
इस मौके पर जिला महामंत्री नरेश शर्मा ने कहा कि जब तक जन सुराज पार्टी है तब तक किसी भी बिहारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। यह सिर्फ एक पांडव कुमार की हत्या नहीं है, बिहार के एक-एक नौजवान की हत्या है। उन्होंने कहा कि पांडव कुमार के परिवार को जब तक दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी नहीं दे देती और आरोपी को फांसी नहीं हो जाती है तब तक जन सुराज के कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
बिहारियों पर अत्याचार
आज बिहार के लोग पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं, इसके लिए बिहार के नेता जिम्मेदार हैं। वहीं, जिले की महिला मुख्य प्रवक्ता अलकनंदा ने कहा कि बिहारियों पर अत्याचार हो रहा है। पांडव कुमार की मौत काफी दुखद है, उसे हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। सत्ता में बैठे लोग बिहारियों की आवाज नहीं दबा पाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन