Arwal District Faces Electricity Supply Issues Despite Government Efforts जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत, Jahanabad Hindi News - Hindustan
More

जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत

जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत

Tue, 21 April 2026 11:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share
जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत

अरवल, निज संवाददाता। जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस को पत्र लिखकर बिजली की कटौती की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं और इससे कई क्षेत्रों में स्थिति बेहतर भी हुई है। बावजूद इसके अरवल जिले में अभी भी अनियमित आपूर्ति और बार-बार कटौती की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार बिजली जाने से दैनिक कार्यों में बाधा आती है, वहीं कम वोल्टेज की समस्या से उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका: गर्मी बढ़ने के साथ गहराया बिजली संकट

सबसे ज्यादा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। पत्र में विशेष रूप से शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके धर्मेंद्र तिवारी ने प्रशासन से अपील की है कि सरकार के अच्छे कार्यों को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए बिजली कटौती को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।