Jagdanand Singh not attended RJD meeting decision on party elections in national executive आरजेडी की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांगठनिक चुनाव पर हुआ फैसला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरजेडी की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांगठनिक चुनाव पर हुआ फैसला

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं पहुंचे। उनके पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Sat, 18 Jan 2025 04:25 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
आरजेडी की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांगठनिक चुनाव पर हुआ फैसला

पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह शामिल नहीं हुए। उन्होंने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। हालांकि, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से जगदानंद मीटिंग में नहीं आए। पिछले कुछ दिनों से उनके पद छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को सांगठनिक चुनाव पर भी फैसला लिया। लालू एवं तेजस्वी यादव ने डॉ. रामचंद्र पूर्वे को आरजेडी का राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चितरंजन गगन को राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया।

आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शनिवार को कई अहम निर्णय लिए गए। तेजस्वी यादव को 2025 बिहार चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से सीएम पद का चेहरा घोषित किया गया। उन्हें पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बराबर अधिकार भी दिए गए हैं। तेजस्वी यादव अब आरजेडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के समान फैसले ले सकेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आरजेडी को फिर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए मेहनत करने का संकल्प लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के नेतृत्व में 2025 की लड़ाई, RJD को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने पर जोर

बिहार प्रदेश अध्यक्ष पर नहीं हुआ फैसला

पूर्व में कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जगदानंद सिंह अपने पद से इस्तीपा दे सकते हैं। उनकी जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। हालांकि, जगदानंद इस बैठक में शामिल नहीं हुए। चर्चा है कि आने वाले दिनों में बिहार में आरजेडी का नए अध्यक्ष पर फैसला लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।