It seems we are not in NDA what is Jitan Ram Manjhi angry about He again reiterated his demand for 40 seats लगता नहीं हम एनडीए में हैं; किस बात से नाराज हैं जीतनराम मांझी? फिर दोहराई 40 सीटों की मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लगता नहीं हम एनडीए में हैं; किस बात से नाराज हैं जीतनराम मांझी? फिर दोहराई 40 सीटों की मांग

हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में बीस सूत्री अध्यक्ष में पार्टी की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के विधायक हैं, वहां के प्रखंडों में भी हम का अध्यक्ष नहीं बनाया गया। ऐसा लगता है कि हम एनडीए में है भी या नहीं?

Sun, 13 April 2025 03:54 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लगता नहीं हम एनडीए में हैं; किस बात से नाराज हैं जीतनराम मांझी? फिर दोहराई 40 सीटों की मांग

केंद्रीय मंत्री और हम संरक्षक जीतन राम मांझी ने ‘बीस सूत्री अध्यक्ष’ में पार्टी की उपेक्षा का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के विधायक हैं, वहां के प्रखंडों में भी हम का अध्यक्ष नहीं बनाया गया। यह बात हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के अशोक चौधरी के सामने उठाएंगे। उनसे पूछेंगे कि ऐसा लग रहा है कि हम एनडीए में हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस पर भी विरोध दर्ज कराया है।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पार्टी संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से 35-40 सीटों की मांग दुहराई। है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से ऐसी मांग उठ रही है। इससे पहले भी कई सार्वजनजिक मंच पर भी जीतन राम मांझी 40 सीटों का दावा ठोंक चुके हैं।

मांझी ने कहा कि बहुत जल्द (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी की हम सेना का गठन किया जाएगा। साथ ही जिन सीट पर पार्टी चुनाव लड़ सकती है, जहां पार्टी का जनाधार मजबूत है, ऐसी सीटों का चयन तेजी से करने पर चर्चा हुई। हम के संरक्षक ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट देंगे, लेकिन हमें सिर्फ एक ही लोकसभा सीट मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीट बंटवारे से पहले मांझी का पूर्णिया की इस विधानसभा पर दावा, प्रत्याशी का ऐलान
ये भी पढ़ें:लालू की जगह मुसहर को राजद अध्यक्ष बना देंगे तेजस्वी? जीतन मांझी ने दिया चैलेंज
ये भी पढ़ें:नीतीश ही होंगे एनडीए का चेहरा, उन्हीं के नेतृत्व में 2025 की लड़ाई; बोले मांझी

पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा था कि हमारी पार्टी 20 सीटें जीतेगी, जब 35-40 सीटों पर लड़ेगी। इसलिए इतनी सीटें तो मिलनी ही चाहिए। वहीं कस्बा विधानसभा सीट पर दावा ठोंकते हुए मांझी ने कहा कि इस सीट हम हमारी पार्टी लड़ती आई है। इसलिए निश्चित तौर पर एनडीए ये सब हम लोगों को देगी। राजेंद्र यादव इस सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।