Indigo flights will start from Darbhanga airport It will be easy to go to Delhi Mumbai know the schedule दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट; दिल्ली-मुबंई जाना होगा आसान, जानें शेड्यूल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट; दिल्ली-मुबंई जाना होगा आसान, जानें शेड्यूल

दरभंगा एयरपोर्ट से दिसंबर महीने से इंडिगो की हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। जिसके तहत दिल्ली और मुंबई के फ्लाइट होंगी। जल्द ही टिकट बिक्री भी शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक्स पर शेयर की।

Sat, 26 Oct 2024 06:02 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट; दिल्ली-मुबंई जाना होगा आसान, जानें शेड्यूल

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस एक दिसंबर से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब दरभंगा से दिल्ली के बीच रोजाना, जबकि मुंबई के लिए हफ्ते में चार दिन उड़ान सेवा आगामी एक दिसंबर से शुरू करेगी। जिसकी जानकारी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने दी।

संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमें शेयर करते हुए खुशी है कि दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा आगामी एक दिसंबर से शुरू करेगी। इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है।

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी, और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था। इस संबंध में मैंने 21 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रामनाइक से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने और रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा। बिहार के लोगों को अब दरभंगा से दिल्ली और मुंबई की डायरेक्ट फ्लाइट मिलने से काफी सहूलियत होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।