Indias third NIFTEM in Bihar Chirag said strong budget Akhilesh Singh said an illusion देश का तीसरा NIFTEM बिहार में, चिराग ने बताया मजबूती वाला बजट; अखिलेश सिंह बोले- छलावा है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देश का तीसरा NIFTEM बिहार में, चिराग ने बताया मजबूती वाला बजट; अखिलेश सिंह बोले- छलावा है

  • चिराग पासवान ने कहा के केंद्र सरकार ने देश का तीसरा निफ्टेम बिहार में खोलने और मखाना बोर्ड की घोषणा कर बिहार को तोहफा दिया है। कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने इसे राज्य के साथ छलावा बताया है।

Sat, 1 Feb 2025 02:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
देश का तीसरा NIFTEM बिहार में, चिराग ने बताया मजबूती वाला बजट; अखिलेश सिंह बोले- छलावा है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने शनिवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया। बजट में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। खाद्य प्रसंकरण मंत्री चिराग पासवान ने यूनियन बजट-2025 को देश को मजबूती देने वाला बताया है। कहा है कि देश का तीसरा नेशनल इंस्टिच्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) बिहार में खोला जा रहा है। बजट में मखाना, आईआईटी, हवाई सेवा को लेकर भी काफी कुछ है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बजट को बिहार के साथ छलावा करार दिया है।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि देश भर में निफ्टेम की मात्र दो ब्रांच अब तक हैं। तीसरा निफ्टेम बिहार में खोला जा रहा है। लंबे समय हमलोगों की यह माग थी जिसे केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के गठन से बिहार के किसानों को काफी लाभ होगा क्योंकि सबसे ज्यादा उपज इस फसल की बिहार में होती है। ओवरऑल बिहार और देश को मजबूती देने वाला बजट पेश किया गया है। एक बिहारी होने के नाते राज्य की जनता की ओर से वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि इस बजट में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढावा दिया गया है। चिराग पासवान ने कहा है कि टैक्स दरों में रीबेट की घोषणा करके सरकार ने देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट में बमबम बिहार: बीजेपी-जेडीयू का जोश हाई, कांग्रेस बोली- सपना बेच रही सरकार

इधर कांग्रेस ने इसे निराशापूर्ण बजट बताया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बजट बिहार के साथ एक छलावा है। इस तरह के कितने वायदे किए गए जिन्हें पूरा नहीं किया गया। बिहार के बंटवारे के समय जब एलके आडवानी गृह मंत्री थे, राज्य को एक लाख 80 हजार करोड़ के पैकेज का वादा किया था। वह नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक लाख पचीस हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा किए थे। वह भी छलावा साबित हुआ। बजट में बिहार के साथ धोखा हुआ है। हम इस बजट से गुस्से में हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने पिछले 11 सालों में राज्य के लिए कुछ नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का बिहार से कनेक्शन, क्या बोले संजय झा?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।