In the race to give bouquet to CM Nitish the balance got disturbed many leaders fell into the pit during pragati yatra सीएम नीतीश को गुलदस्ता देने की होड़ में बिगड़ा बैलेंस, कई नेता गड्ढे में गिरे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीएम नीतीश को गुलदस्ता देने की होड़ में बिगड़ा बैलेंस, कई नेता गड्ढे में गिरे

सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देने की होड़ में कई नेता गड्ढे में जा गिरे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें उठाया। घटना मझौलिया के शिकारपुर गांव की है। आज से नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के पहले चरण का आगाज किया है।

Mon, 23 Dec 2024 07:05 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)
share
सीएम नीतीश को गुलदस्ता देने की होड़ में बिगड़ा बैलेंस, कई नेता गड्ढे में गिरे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से प्रगति यात्रा के पहले चरण का आगाज किया है। बेतिया के वाल्मीकि नगर के घोटवा टोला से यात्रा निकाली। लेकिन यात्रा में कुछ ऐसा हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मझौलिया के शिकारपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होने मनरेगा पार्क, पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इसी दौरान नीतीश कुमार को पार्टी नेताओं के बीच गुलदस्ता देने की होड़ मच गई। कई नेताओं का बैलेंस बिगड़ गया, और वो गड्ढे में गिर गए। ये वाकया मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सामने हुआ। जिसके बाद उन्होने सुरक्षाकर्मियों से नेताओं को उठाने का निर्देश दिया। कैमरे में कैद घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा को लेकर अधिकारी भी अलर्ट मोड पर है। जब मुख्यमंत्री बगहा, मझौलिया और बेतिया में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्य का निरीक्षण कर रहे थे,तो दूसरी ओर उनके अधिकारी अपने-अपने विभाग की जांच करने मे लगे थे। बिहार के शिक्षा सचिव बैधनाथ यादव ने नौतन प्रखंड के पकडिया प्राथमिक विद्यालय, जमुनिया नवका टोला मध्य विद्यालय और अहवर उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए। जांच के दौरान छात्रों की गुणवता की भी क्लास रूम मे जाकर जांच की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:…नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो; नेतृत्व पर सस्पेंस के बीच JDU ने किसे दिया संदेश?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 4 जनवरी से शुरू होगा। यह यात्रा 13 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र भ्रमण करेंगे और उनकी जमीनी पड़ताल करेंगे। साथ ही संबंधित जिलों में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री छह जिलों की यात्रा करेंगे। गोपालगंज से यात्रा की शुरुआत होगी और इस दौरान वे सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।