In Munger Daroga was attacked with a dagger a mob attacked the SI who went to resolve a dispute मुंगेर में दारोगा पर कटार से हमला, झगड़ा सुलझाने गए SI पर भीड़ का अटैक, अस्पताल में भर्ती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुंगेर में दारोगा पर कटार से हमला, झगड़ा सुलझाने गए SI पर भीड़ का अटैक, अस्पताल में भर्ती

मुंगेर में दो पक्ष के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गई पुलिस पर भीड़ द्वारा हमला कर दिया। जिसमें दरोगा घायल हो गए‌। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने कटार से हमला किया था।

Fri, 14 March 2025 10:24 PMsandeep हिन्दुस्तान, मुंगेर
share
मुंगेर में दारोगा पर कटार से हमला, झगड़ा सुलझाने गए SI पर भीड़ का अटैक, अस्पताल में भर्ती

बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अररिया में दारोगा की हत्या के बाद अब मुंगेर में पुलिस को निशाना बनाया गया। मुफस्सिल थाना अंतर्गत नंदलालपुर में दो पक्ष के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गई पुलिस पर भीड़ द्वारा हमला कर दिया। जिसमें दरोगा घायल हो गए‌। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें नर्सिंग होम ले जाया गया है। दरअसल दरोगा संतोष कुमार पुलिस बल के साथ नंदलालपुर में दो पक्ष के बीच झगड़ा छुड़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान संतोष कुमार पर बदमाशों ने कटारी से जानलेवा हमला कर दिया।

गंभीर हालत में दरोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसडीपीओ अभिषेक आनंद मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा की हत्या की असली वजह क्या है? घर वाले बोले- पुलिस की बात हजम नहीं हो रही
ये भी पढ़ें:अररिया में दारोगा की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, शादी में हुआ था बवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।