imd issued alert for rain Storm and thunderbolt in Bihar Weather Today छाता लेकर ही घर से निकलें, बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी; यहां ठनका का येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छाता लेकर ही घर से निकलें, बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी; यहां ठनका का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी भाग के साथ ही उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश-ठनका का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sun, 18 May 2025 05:42 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दु्स्तान प्रतिनिधि, पटना
share
छाता लेकर ही घर से निकलें, बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी; यहां ठनका का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में रविवार को आंधी-बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। वहीं सुपौल, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी भाग के साथ ही उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश-ठनका का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं शनिवार को 18 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान किशनगंज में सबसे अधिक 34.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं कटिहार में 57 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब से चलने लगेंगी एसी पिंक बसें, परिवहन निगम से शुरू कर दी तैयारी

पटना में आज आंशिक बादल छाये रहेंगे

पटना में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.5 और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आर्द्रता की मात्रा 57 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक का एहसास हुआ। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का अनुभव हो रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब से चलने लगेंगी एसी पिंक बसें, परिवहन निगम से शुरू कर दी तैयारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।