If we will make government will remove evm said rjd leader tejashwi yadav हमारी सरकार बनेगी तो EVM हटाएंगे, बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हमारी सरकार बनेगी तो EVM हटाएंगे, बोले तेजस्वी यादव

  • तेजस्वी यादव ने कहा है कि रेफरी-अंपायर तो छोड़िए, चुनाव आयोग अब दर्शक भी नहीं रहा। वह भाजपा का चियर्स-लीडर बन चुका है। उन्होंने लिखा कि 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन निर्वाचन आयोग ने एक दिन में तीन प्रेस कान्फ्रेंस की थी।

Thu, 20 Feb 2025 07:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
हमारी सरकार बनेगी तो EVM हटाएंगे, बोले तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तो हम जीतने के बाद ईवीएम को हटाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग की आलोचना की और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग विपक्ष के प्रश्नों, शंकाओं और शिकायतों के समाधान में विफल रहा है।

रेफरी-अंपायर तो छोड़िए, चुनाव आयोग अब दर्शक भी नहीं रहा। वह भाजपा का चियर्स-लीडर बन चुका है। उन्होंने लिखा कि 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन निर्वाचन आयोग ने एक दिन में तीन प्रेस कान्फ्रेंस की थी। पांच घंटों तक मतगणना रुकवा दी थी। रात के दो बजे तक परिणाम की घोषणा हुई थी। ईवीएम पर लोगों को संदेह रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना समेत 14 शहरों में मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट, गर्मी का भी टॉर्चर;
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार के गांवों में बनेंगे 600 से ज्यादा पुल, DPR तैयार

वहीं, बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी ने बिहार में जनवरी 2025 में घटित 137 आपराधिक घटनाओं की सूची जारी की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाओं पर सरकार बेसुध है।

राज्य में पांच पार्टियों के सौजन्य से सरकार चल रही है। उन्होंने इसे सबसे खराब शासन की संज्ञा दी। वहीं, दूसरी ओर, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से 82 आपराधिक घटनाओं की सूची जारी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना जू में सैर-सपाटा होगा महंगा, किराया दोगुना करने की तैयारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा में नीतीश, हेल्थ और ब्रिज से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास;ट्रैफिक में बदलाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।