IAS wife was raped for 2 years during Lalu rule BJP MLA big allegation attack onTejashwi लालू राज में IAS की पत्नी से 2 साल तक रेप, BJP विधायक का बड़ा आरोप; तेजस्वी पर भी अटैक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू राज में IAS की पत्नी से 2 साल तक रेप, BJP विधायक का बड़ा आरोप; तेजस्वी पर भी अटैक

  • पवन जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने माता पिता के कार्यकाल को याद करें जब महिलाओं पर अत्याचार होता था। 15 साल के शासन में कितने कुकृत्य हुए। एक आईएएस की पत्नी के साथ दो सालों तक दुष्कर्म होता रहा।

Fri, 7 March 2025 04:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लालू राज में IAS की पत्नी से 2 साल तक रेप, BJP विधायक का बड़ा आरोप; तेजस्वी पर भी अटैक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत और उम्र पर सवाल उठाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के ढाका विधायक पवन जायसवाल ने बड़ा पलटवार हुआ है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव के राज में एक आईएएस ऑफसर की पत्नी का दो साल तक रेप होता रहा और तेजस्वी यादव माई बहिन योजना चला रहे है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार 74 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट हैं और तेजस्वी यादव अनफिट हैं।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों के साथ बात करते हुए पवन जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपनी यादाश्त ठीक करें। अपने माता पिता के कार्यकाल को याद करें जब महिलाओं पर अत्याचार होता था। 15 साल के शासन में कितने कुकृत्य हुए। एक आईएएस की पत्नी के साथ दो सालों तक दुष्कर्म होता रहा। उसकी मां, भतीजी और नौकर को भी नहीं छोड़ा गया। महिलाएं बिल्कुल असुरक्षित थीं और अब वे माई बहिन योजना लेकर आए हैं। बिहार के लोग उनकी नौटंकी को समझ रहे हैं कि जनता को उनके द्वारा गुमराह किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP का 56 इंच का सीना, औरों का 56 इंच का जीभ; तेजस्वी पर मनोज तिवारी का पलटवार

पवन जायसवाल ने दावा किया कि 74 साल की उम्र में भी तेजस्वी यादव पूर्णतः फिट हैं। अभी तेजस्वी यादव अनफिट हो गए हैं। सम्राट चौधरी के बउआ कहने पर पवन जायसवाल ने कहा कि लालू जी मुझे बउआ नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। लालू यादव की पहचान चरवाहा विद्यालय से बनी, हमारी पहचान डिग्री कॉलेज के लिए है। हम लोगों की सरकार की उनसे कोई तुलना नहीं हो सकती। सबको पता है कि नीतीश कुमार नहीं होते तो आज राजद का नाम लेने वाला बिहार में कोई नहीं रहता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खटारा तो उनके पिताजी हैं... तेजस्वी में कोई क्षमता नहीं; बोले जीतनराम मांझी

दरअसल तेजस्वी यादव इन दिनों नीतीश कुमार पर अक्सर हमलावर रहते हैं। बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी नीतीश कुमार के अक्षम मुख्यमंत्री करार देते हैं। पिछले दिनों सीएम के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को खटारा बताया था बिहार की जनता से बदलने की अपील की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान को पसंद आया तेजस्वी यादव का वादा, पीके की भी तारीफ कर दी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट, कांग्रेस और वाम दलों ने भरी हामी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से उतरेंगे प्रशांत किशोर? PK ने कही यह बात, RJD गर्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।