मेरा अपहरण हो गया था, पटना में पुलिस वालों के पास आकर बोला बच्चा
बच्चे ने कहा कि वह खेलने जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और साथ ले जाने लगे। गाड़ी जैसे ही स्टेशन गोलंबर पहुंची, वहां जाम मिला। उसी जगह उसने देखा कि कुछ पुलिसकर्मी खड़े हैं। वह गाड़ी से कूदकर उनके पास पहुंच गया।
Wed, 20 Aug 2025 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना

बिहार की राजधानी पटना में बच्चे के अपहरण का मामला मंगलवार की शाम सामने आया। बच्चा बेऊर थाने के बल्मीचक का रहने वाला है। शाम में वह पटना जंक्शन के पास एक काला शीशा लगी गाड़ी से कूदकर वहां मौजूद यातायात पुलिस के जवानों के पास पहुंच गया।
बच्चे ने कहा कि वह खेलने जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और साथ ले जाने लगे। गाड़ी जैसे ही स्टेशन गोलंबर पहुंची, वहां जाम मिला। उसी जगह उसने देखा कि कुछ पुलिसकर्मी खड़े हैं। वह गाड़ी से कूदकर उनके पास पहुंच गया। बच्चे का कहना है कि कार से दो लोग उसे पकड़ने उतरे लेकिन पुलिस को देख वापस बैठ गये।
सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामला प्रथमदृष्ट्या अपहरण का प्रतीत नहीं होता है। जिस जगह बच्चे ने अपहरण की बात बताई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में ऐसा कुछ नहीं मिला है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन