I feel sorry for her she is no longer fit to run Bihar Tejashwi hits back at Nitish statement on Rabri devi हमको तो तरस आता है... वो अब बिहार चलाने लायक नहीं; राबड़ी पर नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हमको तो तरस आता है... वो अब बिहार चलाने लायक नहीं; राबड़ी पर नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री की जो स्थिति है, उस पर हमको तरस आता है। उनकीह गिरती सेहत ये साबित करती है, कि अब ये बिहार चलाने योग्य नहीं रह गए हैं।

Fri, 7 March 2025 06:41 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
हमको तो तरस आता है... वो अब बिहार चलाने लायक नहीं; राबड़ी पर नीतीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी मां राबड़ी के लिए मुख्यमंत्री की भाषा पर आपत्ति जताई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री की जो स्थिति है, उस पर हमको तरस आता है। खैर इस पर ज्यादा टीका-टिप्पणी करना हमको शोभा नहीं देता है। लेकिन इनकी लगातार गिरती सेहत ये साबित करती है, कि अब ये बिहार चलाने योग्य नहीं रह गए हैं।

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी को ये पता होना चाहिए, कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी है। उम्र और रिश्ते में भी उनसे बड़ी हैं। संयुक्त बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं। मुख्यमंत्री की एक भाषा होती है, पद की गरिमा होती है। वो (राबड़ी देवी) तो आपसे पहले बिहार की मुख्यमंत्री बनीं, उम्र में बड़ी, रिश्ते में बड़ी। इस तरह की रे, तू की भाषा अच्छी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो तेजस्वी को कोई नहीं पहचानेगा, सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा
ये भी पढ़ें:ई बच्चा है, तुम्हारे पिता को हम ही मुख्यमंत्री बनाए थे; तेजस्वी पर उखड़े नीतीश

आपको बता दें बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, कि इसके हसबैंड (लालू यादव) जेल गए तो, अपनी वाइफ को (मुख्यमंत्री) बना दिया।' सदन के अंदर सीएम नीतीश की आरजेडी की महिला एमएलसी से तीखी नोंकझोंक भी हुई। गुस्से में कहा कि हमने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए वे बोले, 'इनको कुछ मालूम भी है। इन लोगों ने आज तक तो महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। इससे पहले विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से बच्चा कह दिया था। साथ ही कहा कि उनके पिता (लालू यादव) को हमने ही मुख्यमंत्री बनाया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।