Husband and wife burnt alive in fire at home tragic incident in Samastipur Bihar घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, बिहार के समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, बिहार के समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा

अगलगी की घटना में बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Thu, 1 May 2025 10:38 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में लगी आग में जिंदा जल गए पति-पत्नी, बिहार के समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा

बिहार के समस्तीपुर में पति-पत्नी जिंदा जल गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद की है। बुधवार की देर रात अगलगी की घटना में बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कुछ लोगों का कहना है कि बिजली के लाइन में शॉट सर्किट की वजह से घर में आग लगी जिसमें घर में सोए बुजुर्ग दंपती घिर गए और जिंदा जलकर दोनों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग यह कह रहे थे कि घर में आग लगाई गई है। ग्रामीणों ने जनसहयोग से आग पर काबू पाया। पुलिस अगलगी के कारणों की तलाश कर रही है तो प्रशासन की टीम जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस्त के लिए फाइनेंसर ने जेल भेजने की दी धमकी, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद में बुधवार देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत जलकर हो गई है। वहीं घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक की पहचान लखन सहनी (70) और पूरनी देवी (65) के रूप में की गई। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PFI के अफरोज और कादिर पर कसा शिकंजा, चार्जशीट तैयार; NIA की जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वहीं मृतक के पुत्र तेजू सहनी ने इस घटना को साजिश बताया है। तेजू ने बताया कि पिताजी राज मिस्त्री का काम करते थे। हमलोग दूसरे घर में थे। पिताजी और मां सड़क किनारे वाले घर में सो रहे थे। बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों के शोर मचाने पर मेरी नींद खुली। हमलोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। मां और पिताजी पुरी तरह जल चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर तेजाब से हमला, कहासुनी के बाद एसिड अटैक

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मुफस्सिल थाने की पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। घटना स्थल पर प्रसाशन की टीम पहुंचकर क्षति का आकलन कर रही है। पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग प्रशासन से की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।