How to check name in Bihar final voter list remains or deleted ECI website बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, कैसे देखें अपनी और परिवार की डिटेल?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, कैसे देखें अपनी और परिवार की डिटेल?

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। एसआईआर के बाद मतदाता सूची में आपका या आपके परिवार का नाम है या नहीं, यह घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Tue, 30 Sep 2025 05:15 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया, कैसे देखें अपनी और परिवार की डिटेल?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के आधार पर जारी हुई इस फाइनल वोटर लिस्ट में आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम है या नहीं, यह जरूर चेक कर लें। आयोग ने बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम चेक किया जा सकता है।

बिहार वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना और परिवार का नाम-

  • चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं, या फिर सीधे मतदाता सेवा पोर्टल https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 को खोलें
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मतदाता सेवा पोर्टल खुल जाएगा। इस पर राज्य, जिला, विधानसभा, भाषा को चुनें
  • फिर Roll Type वाले कॉलम में Final Roll- 2025 का चयन करें
  • नीचे दिए गए कॉलम में Captcha भरें
  • फिर नीचे दिए गए विकल्पों में से अपने बूथ और भाग संख्या को चुनें और डाउनलोड पीडीएफ के विकल्प पर क्लिक कर दें
  • डाउनलोड हुए पीडीएफ फाइल में अपने और अपने परिवार के सदस्यों का नाम चेक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, अब विधानसभा चुनाव की तारीख का इंतजार

इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से सभी जिलों में भी निर्वाचन पदाधिकारियों को फाइनल वोटर लिस्ट भेजी जा रही है। जल्द ही सभी विधानसभाओं में बूथवार बीएलओ के पास मतदाता सूची पहुंच जाएगी। मतदाता बीएलओ के पास जाकर भी अपना नाम फाइनल वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

इसी वोटर लिस्ट के आधार पर होंगे विधानसभा चुनाव

निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव होंगे। जिन मतदाताओं के नाम इस सूची में हैं, वही आगामी चुनाव में वोट देने के योग्य होंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।