Horrible act of a crazy father in Bihar killed elder daughter younger escaped बिहार में सनकी बाप का खौफनाक कारनामा; बड़ी बेटी को मार डाला, छोटी ने ऐसे बचाई जान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सनकी बाप का खौफनाक कारनामा; बड़ी बेटी को मार डाला, छोटी ने ऐसे बचाई जान

अरुण ने घर के समीप के मकई की खेत में ले जाकर शिवानी का गला दबाया था। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी सांस चल रही थी। उसको तत्काल एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बची।

Thu, 24 April 2025 10:10 AMSudhir Kumar
share
बिहार में सनकी बाप का खौफनाक कारनामा; बड़ी बेटी को मार डाला, छोटी ने ऐसे बचाई जान

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता का खौफनाक कारनामा उजागर हुआ है। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में 11 वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी की गला दबाकर हत्या के मामले में गिरफ्तार पिता अरुण सहनी से पुलिस ने लगातार पूछताछ की जा रही। हालांकि, उसने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया। वह पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपनी छोटी बेटी को भी मार डालना चाहता था लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा था। गांव के संतोष कुमार व अन्य ने पुलिस को बताया कि अरुण अपनी छोटी पुत्री अंशु कुमारी (8) की भी हत्या कर देना चाहता था। वारदात के वक्त वह किसी तरह से मौके से भागने में सफल रही। लोगों ने बताया कि अरुण ने घर के समीप के मकई की खेत में ले जाकर शिवानी का गला दबाया था। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी सांस चल रही थी। उसको तत्काल एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के मंत्री पर फूटा वक्फ कानून का गुस्सा,जमा खान के काफिले पर हमला; FIR दर्ज

पता चला कि अरुण को तीन बेटी और एक बेटा है। बड़ा बेटा 18 वर्षिय विशाल कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए निकल चुका है। शिवानी के अलावा नीतू कुमारी 13 वर्ष और अंशू कुमारी 8 वर्ष का पालन पोषण पिछले कई वर्षों से उसके चाचा जगलाल सहनी ही कर रहे हैं। जगलाल ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

ग्रामीणों ने बताया कि अरुण वर्ष 2014 तक ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पोषण करता था। बाद में उसका अपने पिता स्व. रामचन्द्र सहनी से विवाद हो गया। पिता को धोखे में रखकर उसने अपनी पत्नी बेबी देवी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा ली। बाद में उसकी बेबी से भी विवाद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लापता लड़की के साथ कोर्ट पहुंची पुलिस तो क्यों हुआ बवाल, भिड़ गए परिजन

बेबी वर्ष 2016 में अरुण को छोड़कर अपने मायके चली गई। इसके बाद अरुण दिल्ली गया। दिल्ली में फैक्ट्री मालिक के पुत्र की हत्या के आरोप में वह जेल गया। कोरोना के समय 2022 में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद वह गांव में रह रहा था।

मीनापुर थानेदार सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपित से पूछताछ की है। वह घटना के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बुधवार शाम उसे कोर्ट में किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।