He was trying to intimidate himself by claiming to be an officer fake ias arrested in madhubani अधिकारी बताकर गांठ रहा था रौब, मकान मालिक से विवाद में खुली पोल, मधुबनी से फर्जी IAS गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अधिकारी बताकर गांठ रहा था रौब, मकान मालिक से विवाद में खुली पोल, मधुबनी से फर्जी IAS गिरफ्तार

फर्जी आईएएस देवांशु अपने को सचिवालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बता रहा था। मकान मालिक से किराये को लेकर विवाद होने पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर कमरे की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Tue, 11 March 2025 11:07 PMsandeep हिन्दुस्तान, विधि संवाददाता, मधुबनी
share
अधिकारी बताकर गांठ रहा था रौब, मकान मालिक से विवाद में खुली पोल, मधुबनी से फर्जी IAS गिरफ्तार

फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर धौंस जमाने व ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीती रात शहर के प्रोफेसर कालोनी से कुमार देवांशु को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक के पास से कई अधिकारियों का फेक आईडी, सर्विस बुक, मुहर, लैपटॉप व अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुमार देवांशु को गिरफ्तार किया गया है। वह बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेतौना गांव का रहने वाला है।‌ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उधर, नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा के न्यायालय में पेश किया। उसके पास से जब्त दस्तावेज भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अबतक किन-किन लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और उसके तार कहां से जुड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाड़ी रुकवाई तो रौब झाड़ा, पकड़ा गया तो निकला फर्जी दारोगा, 5 लाख की शराब जब्त
ये भी पढ़ें:बिहार में फेक IPS के बाद अब फर्जी दारोगा,धौंस जमा पैसे ऐंठने और धमकाने में माहिर
ये भी पढ़ें:फर्जी दारोगा बनकर बिहार के लोगों से वसूली, यूपी गैंग के तीन लोग पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, देवांशु अपने को सचिवालय में असिस्टेंट डायरेक्टर बता रहा था। मकान मालिक से किराये को लेकर विवाद होने पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर कमरे की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फर्जी पहचान पत्र व मुहर रखने, फर्जी सेवा पुस्तिका बनाने, धौंस दिखाकर ठगी करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।