He himself was a criminal how many days did the father stay in jail Anant Singh attack on Lalu and Tejashwi वो खुद अपराधी, बाप कितने दिन जेल में रहे; अनंत सिंह का लालू और तेजस्वी पर ठेठ हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वो खुद अपराधी, बाप कितने दिन जेल में रहे; अनंत सिंह का लालू और तेजस्वी पर ठेठ हमला

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आरजेडी चीफ लालू यादव और तेजस्वी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि तेजस्वी खुद अपराधी हैं, बाप कितना दिन जेल में रहा लोग नहीं जान रहें हैं। जो खुद अपराधी होता है, वही दूसरे को अपराधी कहते हैं।

Tue, 10 Sep 2024 03:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वो खुद अपराधी, बाप कितने दिन जेल में रहे; अनंत सिंह का लालू और तेजस्वी पर ठेठ हमला

अपनी हाजिरजवाबी और तीर की तरह सीधा जवाब देने वाला मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने एक बार फिर से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होने एक बार फिर दोहराया है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को 8 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। वहीं तेजस्वी के उस बयान पर भी पलटवार किया। जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे। तो जेडीयू वाले अनंत सिंह को अपराधी कहते थे। आज सीएम उनसे मिल रहे हैं। जिस पर अनंत सिंह ठेठ अंदाज में कहा कि वो खुद अपराधी हैं, बाप कितना दिन जेल में रहा लोग नहीं जान रहें हैं। जो खुद अपराधी होता है, वही दूसरे को अपराधी कहते हैं।

आपको बता दें अनंत सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद ललन सिंह से मुलाकात की। और कहा कि वो अब चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। मिलने आए थे। दरअसल अनंत सिंह के 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है। और घर से एके-47 बरामदगी वाले मामले में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। इस मामले में उनकी विधायकी चली गई थी। अनंत सिंह पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस आगामी विधानसभा चुनाव में भी उतर सकते हैं।

सोमवार को अनंत सिहं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। अचानक मुख्यमंत्री नीतीश अनंत सिंह के गांव लदमा पहुंच गए थे। इस बीच सड़क पर ही कुछ देर की मुलाकात की। जिसके बाद नीतीश कुमार का काफिला वहां से निकल गया। बेउर जेल से छूटने के बाद अनंत सिंह ने 25 अगस्त को सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जो करीब आधे घंटे तक चली थी। अनंत ने इस मुलाकात को निजी मुलाकात बताया था। अनंत सिंह के एक बार फिर से जेडीयू में शामिल होने की अटकलें हैं। जिस तरह पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार और पूर्व अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से उनकी मुलाकातें हो रही है। तीन बार वो जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ भी चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।