वे महिलाओं का सम्मान करते हैं क्या? फिर भी BJP... पवन सिंह पर खेसारी लाल का तीखा वार
खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। इसके बावजूद उन्हें भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा देकर बैठा रखी है।

बिहार विधानसभा का चुनाव हारने के बाद भोजपुर सिंगर-ऐक्टर खेसारी लाल यादव फिर चर्चा में हैं। राजनीति की इनसाइड पर सवाल उठाने के बाद उन्होंने पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह के चरित्र पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। लालू यादव की पार्टी राजद से चुनाव लड़ चुके खेसारी लाल ने पवन के बहाने बीजेपी पर हमला किया। भोजपुरी स्टार छपरा सीट से राजद के टिकट पर 2025 का चुनाव लड़ा और बीजेपी की छोटी कुमारी से हार गए। छोटी कुमारी को 86,845 वोट मिले जबकि खेसारी लाल को 79,245 मत प्राप्त हुए।
खेसारी लाल यादव ने पत्रकारों के सवाल पर बिदकते हुए कहा कि पवन सिंह महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। इसके बावजूद उन्हें भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा देकर बैठा रखी है। उनका जीने का अपना तरीका है। उनकी जिन्दगी है,उनकी पार्टी है। उसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है। पवन सिंह को बीजेपी की शह प्राप्त है। चुनाव के समय पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ प्रचार किया था। तब पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के विरुद्ध कई बयान दिए थे।
भोजपुरी सिंगर से ऐक्टर और फिर पावर स्टार बने पवन सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर उनपर सवाल भी उठते हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी कई बार उनपर आरोप लगा चुकी है। ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रिश्ते को लेकर पवन सिंह पर अंगुलि उठी। अक्षरा ने कई बार मीडिया के सामने अपने साथ हुई बदसलुकियों का जिक्र किया। पिछले दिनों लखनऊ में स्टेज पर अंजली राघव को गलत तरीके से छूने के कारण भी पवन सिंह की काफी आलोचना हुई। बाद में पावर स्टार ने माफी भी मांगी।
पवन सिंह कुछ दिन पूर्व अपने बर्थडे के वीडियो के कारण भी चर्चा(आलोचना) के केंद्र में रहे। केक काटते वक्त उनके साथ एक नया चेहरा दिखी। नई युवती के साथ पवन सिंह ने केक काटा। उसके हाथों से केक खाया भी। उस समय वे कुछ मदहोश भी दिखे। ज्योति सिंह ने इसका वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट भी किया।
पवन सिंह राजनीति में भी काफी विवाद में रहे। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में वेस्ट बंगाल से टिकट दिया। टिकट लेने के बाद पवन सिंह ने वापस कर दिया था। उसके बाद काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय नॉमिनेशन कर दिया। दोनों की हार हो गई। बीजेपी के आरके सिंह की हार हो गई।बाद में पवन सिंह ने सब मैनेज कर लिया।




साइन इन