Harsh firing in wedding ceremony in Bihar Bhojpur uproar over death of child due to bullet injury road jam बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत पर बवाल; सड़क जाम, आगजनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत पर बवाल; सड़क जाम, आगजनी

  • जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। इसमें एक बच्चे के सिर में गोली लग गई , जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Mon, 3 March 2025 09:18 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत पर बवाल; सड़क जाम, आगजनी

बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से है जहां शादी समारोह में फायरिंग से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में की हैष। रविवार की रात जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। इसमें एक बच्चे के सिर में गोली लग गई , जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जख्मी घायल बालक तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार का आठ वर्षीय आशीष कुमार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।।

घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे। देखते ही देखते शादी का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है कि तेतरिया गांव में राम बच्चन की बेटी की शादी थी। उसमें बच्चा अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुआ का भतीजे से लव अफेयर, अपने ही बेटे का अपहरण; प्यार में डूबी मां की साजिश

शादी में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग स्टेज के पास खड़े थे। तभी किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई। सिंटू के सिर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में महिला सिपाही को ऑटो चालक ने सरेआम जड़ा थप्पड़, थाने में लिखित शिकायत

इस मामले में थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार करने कोशिश की जा रही है। वीडियोग्राफी से उसकी पहचान की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग तेतरिया मोड़ के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल उदवंतनगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।