Water Metro Service to Ease Commute Between Hajipur and Patna कोनहारा घाट से शुरू होगी वॉटर मेट्रो सेवा, जाम से मिलेगी राहत: डीएम, Hajipur Hindi News - Hindustan
More

कोनहारा घाट से शुरू होगी वॉटर मेट्रो सेवा, जाम से मिलेगी राहत: डीएम

गंगा एवं गंडक नदी के किनारे कम्युनिटी जेट्टी के संचालन हेतु संभावित स्थलों का किया जा रहा चयन वरीय अधिकारियों की टीम ने कोनहाराघाट के कई स्थलों का किया निरीक्षण कोनहाराघाट से हाजीपुर-पटना के बीच वॉटर...

Tue, 5 May 2026 09:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
 कोनहारा घाट से शुरू होगी वॉटर मेट्रो सेवा, जाम से मिलेगी राहत: डीएम

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने शहर के ऐतिहासिक कौनहारा घाट पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही वाटर मेट्रो सेवा प्रारंभ किए जाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। यह सेवा प्रारंभ होने से हाजीपुर एवं पटना के बीच आवागमन करने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। इसी क्रम में भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण की ओर से गंगा एवं गंडक नदी के किनारे कम्युनिटी जेट्टी के संचालन हेतु संभावित स्थलों का चयन किया जा रहा है।

निर्णय प्रक्रिया

इस संबंध में अपर समाहर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा के साथ अधिकारियों की टीम ने कौनहारा घाट के आसपास विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इस आधुनिक एवं सुविधाजनक परिवहन सेवा का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान जेट्टी संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का गहनता से मूल्यांकन किया गया। इसमें यातायात की सुगमता, यात्री सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, जल टर्मिनल के रूप में आवश्यक संरचनाएं, पार्किंग, प्रतीक्षालय तथा अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि प्रस्तावित स्थल आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुगम हो। इस अवसर पर राजस्व प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार, नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, कनीय अभियंता, अमीन सहित नगर परिषद हाजीपुर की पूरी टीम उपस्थित रही और तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर आवश्यक सुझाव दिए।

जाम-मुक्त आवागमन की सुविधा

उल्लेखनीय है कि वाटर मेट्रो सेवा प्रारंभ होने से पटना से हाजीपुर तथा हाजीपुर से पटना आने-जाने वाले कामकाजी लोगों, सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को तेज, सुगम एवं जाम-मुक्त आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सब्जी, दूध एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में भी गति आएगी, जिससे स्थानीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। - अमिताभ सिंह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।