government itself is selling liquor Bihar is not able to control the Chief Minister Tejashwi Yadav spoke on drug Scandal सरकार ही बिकवा रही शराब, मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा बिहार; दारू कांड पर बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सरकार ही बिकवा रही शराब, मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा बिहार; दारू कांड पर बोले तेजस्वी यादव

जहरीली शराबकांड पर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है। और कहा कि सरकार ही राज्य में शराब बिकवा रही है। मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है। वहीं बिहार उपचुनाव की चारों सीटें जीतने का दावा किया है।

Sat, 26 Oct 2024 09:34 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
सरकार ही बिकवा रही शराब, मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा बिहार; दारू कांड पर बोले तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज झारखंड से पटना लौट आए हैं। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत के दौरान जहरीली शराबकांड पर नीतीश सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में खुद सरकार ही शराब बिकवा रही है। लगातार जहरीली शराब से मौत हो रही है,लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लोगों ने एक बार भी संवेदना व्यक्त नहीं की है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री से बिहार नहीं संभल रहा है और समय अब खत्म हो चुका है। बीते 20 सालों से बिहार में उन्हीं की सरकार है। पहले नीतीश कुमार ने पंचायत में भी शराब की दुकानें खुलवा दीं, अब शराबबंदी हुई है तो लगातार जहरीली शराब से लोग मारे जा रहे हैं। सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर में भी घटना हुई है। बिहार के गरीब लोग मर रहे हैं, लेकिन सरकार बड़ी मछली पर कार्रवाई नहीं करती है और शराब बिक रही है। अगर दारू उपलब्ध है, तो सरकार फेल है. मुख्यमंत्री से बिहार नहीं संभल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने JDU के नीरज कुमार को भेजा 12 करोड़ के मानहानि का नोटिस, जानें मामला

बिहार उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, उपचुनाव की चारों सीट पर महागठबंधन जीतेगा। बिहार की जनता देख रही है कि किस तरह से बिहार में सरकार लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में बिहार की जनता निश्चित तौर पर महागठबंधन का साथ देने का काम करेगी। वहीं झारखंड में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराबबंदी पर सवाल, शराब कंपनियों से 46 करोड़ का चंदा; तेजस्वी पर JDU का हमला

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार की दोपहर में अचानक प्रदेश राजद कार्यालय पहुंचे, और झारखंड विधानसभा के आम चुनाव और बिहार में चार सीटों के उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने झारखंड दौरे के बाद पार्टी की मजबूती स्थिति और वहां उम्मीदवारों की जानकारी दी। करीब दो घंटे से ज्यादा वो पार्टी कार्यालय में रहे। उन्होंने बिहार व झारखंड के चुनावों को लेकर रणनीति भी साझा की। साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान और पार्टी फंड में जमा राशि की जानकारी भी ली।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।