गोपाल खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद, अशोक शाह ने शूटर से मर्डर करवाया, पुलिस का दावा Gopal Khemka Murder DGP PC Patna Police Raja encounter builder Ashok Shah shooter Umesh Yadav arrest - bihar news
More
Hindi Newsबिहारगोपाल खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद, अशोक शाह ने शूटर से मर्डर करवाया, पुलिस का दावा

गोपाल खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद, अशोक शाह ने शूटर से मर्डर करवाया, पुलिस का दावा

Gopal Khemka Murder: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या जमीन विवाद में हुई थी। जिसके लिए 4 लाख की डील हुई। हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। इस हत्याकांड के अहम आरोपी अशोक साह और शूटर उमेश यादव हैं। जो पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसका खुलासा DGP विनय कुमार ने किया।

गोपाल खेमका की हत्या के पीछे जमीन विवाद, अशोक शाह ने शूटर से मर्डर करवाया, पुलिस का दावा

कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी राजा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Jayesh Jetawat| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Tue, 08 Jul 2025 11:16 PM
हमें फॉलो करें

Gopal Khemka Murder Case : पटना के कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि जमीन विवाद में खेमका का मर्डर हुआ था। अशोक साह ने शूटर उमेश यादव से हत्या करवाई थी। जिसके लिए 4 लाख में डील हुई थी। 50 हजार रूपए पहले दिए थे। इस मामले में विकास उर्फ राजा ने हथियार मुहैया कराया था। इस बात की जानकारी डीजीपी विनय कुमार ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। इससे पहले गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी राजा उर्फ विकास देर रात पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया था। खेमका हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बिल्डर अशोक शाह को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार देर रात गोपाल खेमका की गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गोपाल खेमका और मास्टरमाइंड अशोक शाह दोनों परिचित थे।

8 Jul 2025, 10:31:50 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका के हत्यारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेऊर जेल भेजे गए अशोक साह और उमेश यादव

Gopal Khemka Murder LIVE: पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड के दोनों आरोपियों अशोक साह और शूटच उमेश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया है। इससे पहले दोनों को छज्जूबाग कोर्ट में पेश किया गया था।

8 Jul 2025, 06:47:04 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: बांकीपुर क्लब को नोटिस जारी करेगी पटना पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस बांकीपुर क्लब को नोटिस जारी करेगी, क्यों सीसीटीवी का बैक नहीं है। क्योंकि पुलिस को बांकीपुर क्लब से कोई भी फुटेज नहीं मिला है।

8 Jul 2025, 06:15:43 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: अशोक साह के घर से मिली 70 राउंड गोलियां, और जमीन के कागजात- पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE: पुलिस ने बताया कि छापेमारी में अशोक साहू के घर पर भारी मात्रा में जमीन के कागजात और 70 राउंड गोलियां मिली है।

8 Jul 2025, 06:13:09 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: जमीन विवाद को लेकर अशोक साह और गोपाल खेमका के बीच हुआ था विवाद- पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: एडीजी (पुलिस मुख्यालय) और STF प्रमुख कुंदन कृष्णन ने बताया कि मोबाइल फोन की बातचीत के रिकॉर्ड से यह स्पष्ट हो गया है कि अशोक साव और गोपाल खेमका के बीच गाली-गलौज हुई थी. उनके बीच किस जमीन को लेकर विवाद हुआ था, इसकी जांच अभी भी चल रही है

8 Jul 2025, 06:11:36 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: सीसीटीवी की मदद से आरोपी के तक पहुंची पुलिस- पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त के घर तक पुलिस की टीम पहुंची. पुलिस ने जांच के दौरान घर से ही हथियार, कपड़े और गोलियां बरामद की गयी है.

8 Jul 2025, 06:03:39 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: बेटे की हत्या के केस से भी जोड़कर जांच चल रही है- डीजीपी

Gopal Khemka Murder LIVE: डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या के केस में वो खुद सीआईडी के एडीजी थे। उस केस में चार लोगों पर चार्जशीट हुआ था। वो एक बिस्कुट फैक्ट्री की जमीन की खरीद को लेकर विवाद से जुड़ा था। जिसमें गोपाल खेमका बेटे की केस के शिकायतकर्ता थे, चार्जशीट के बाद पहली सुनवाई 2022 में हुई थी। दूसरी डेट 15 जुलाई 2025 को लगी है। उससे भी जोड़कर तफ्तीश चल रही है।

8 Jul 2025, 05:44:24 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका ने स्वेच्छा से अंगरक्षक लौटा दिया- पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE: पुलिस ने बताया कि जून 2024 में गोपाल खेमका ने स्वेच्छा से अंगरक्षक लौटा दिया

8 Jul 2025, 05:43:08 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: कई मर्डर केस में अशोक साह से हो चुकी है पूछताछ, जेल भी जा चुका है- पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE: पुलिस ने बताया कि अशोक साह से पहले भी नोमानी, कमलिया मर्डर केस में भी पूछताछ हुई थी। बिहारशरीफ में कोल्ड स्टोरेज के विवाद में जेल भी गए थे

8 Jul 2025, 05:40:22 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: रेड में अशोक साह के घर से मिले जमीन के कागजात- पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE: पुलिस को अशोक साह के घर रेड में जमीन के काफी कागजात मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि गोपाल खेमका के साथ व्यापारिक संबंध और जमीन के कारोबार में खटास आ गई थी।

8 Jul 2025, 05:38:38 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: शूटर उमेश को अशोक साह ने दिए थे हथियार, खेमका का रूटीन भी बताया था- पुलिस

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश को हथियार अशोक साह ने दिए थे। उसी ने खेमका का रूटीन भी बताया था। शूटर को जानकारी दी गई थी कि रेगुलर शाम 8 बजे के आसपास बांकीपुर क्लब जाते थे और 11.30 बजे के आसपास खुद गाड़ी चलाकर आते थे।

8 Jul 2025, 05:35:33 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: डेढ़ महीने पहले रची गई थी गोपाल खेमका की हत्या की साजिश: पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: पुलिस ने बताया कि गोपाल खेमका की हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। शूटर उमेश यादव को एडवांस में 50 हजार रूपए दिए गए थे।

8 Jul 2025, 05:33:30 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: 4 लाख में हुई थी गोपाल खेमका की हत्या की डील- पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: पटना पुलिस ने खुलासा किया है, कि गोपाल खेमका की हत्या की डील 4 लाख रूपए में हुई थी।

8 Jul 2025, 05:29:21 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: शूटर उमेश के पास से 3.65 लाख रूपए मिले- पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: उमेश यादव के पास से 3 लाख 65 हजार रूपए मिले- पटना एसएसपी

8 Jul 2025, 05:27:39 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: पटना के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए- पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: पटना एसएसपी ने बताया कि पटना के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया, तकनीकी सबूत जुटाए गए। और फिर भागने के रास्ते का सीसीटीवी खंगालते हुए अभियुक्त के घर तक पहुंचे।

8 Jul 2025, 05:26:06 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: शूटर उमेश के घर मिली 59 गोलियां- पटना SSP

Gopal Khemka Murder LIVE: शूटर उमेश यादव के घर से 59 गोलियां मिली है- पटना एसएसपी

8 Jul 2025, 05:20:06 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: सीसीटीवी से मिले अहम सुराग- डीजीपी

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका मर्डर केस में सीसीटीवी कैमरों से मिले अहम सुराग- डीजीपी

8 Jul 2025, 05:18:10 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच के लिए एसटीएफ और पुलिस की SIT बनाई- डीजीपी

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका मर्डर केस का खुलासा करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि जांच के लिए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त SIT गठित की गई - डीजीपी

8 Jul 2025, 05:14:35 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: थोड़ी देर में डीजीपी विनय कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका मर्डर का पुलिस खुलासा करेगी। थोड़ी देर में डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

8 Jul 2025, 05:02:42 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक संरक्षित अपराध हो रहा: गिरिराज सिंह

Gopal Khemka Murder LIVE: कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। आतंक फैलाओ, अपराध करो। राजनीतिक संरक्षित अपराध हो रहा है। कुछ लोग साजिश करके नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए यह कर रहे हैं। जिसका पर्दाफाश अब होने वाला है।

8 Jul 2025, 02:05:39 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: शाहनवाज बोले- नीतीश चुप हीं बैठे हैं

Gopal Khemka Murder LIVE: बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री शाहनवाज सिंह ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। कोई अपराधी अपराध करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। गोपाल खेमका की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, एक का एनकाउंटर भी हुआ है। आपराधिक घटना होने के बाद नीतीश चुप नहीं बैठे हैं।

8 Jul 2025, 01:32:22 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: एनकाउंटर कई बार सच छिपा लेता है, आरजेडी ने उठाए सवाल

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी राजा की पुलिस एनकाउंटर में मौत पर बिहार के मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने सवाल उठाए हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एनकाउंटर कई सच छिपा लेता है। कई बार सत्य का भी एनकाउंटर हो जाता है। पूरे तार पता चलने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का कोई जिला नहीं है जहां प्रतिदिन हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं न हो रही हों। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

8 Jul 2025, 12:45:35 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: खेमका मर्डर पर AAP ने सीएम नीतीश पर उठाए सवाल

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका मर्डर केस पर राजनीति गर्म है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बिहार त्रस्त है, नीतीश अब उम्र के उस पड़ाव में पहुंच गए हैं जहां वे सीएम की भूमिका निभाने में सक्षम नहीं है। मुझे लगता है कि हर पेशे के लिए रिटायरमेंट की एक उम्र होनी चाहिए।

8 Jul 2025, 12:20:21 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: जेडीयू MLA बोले- हत्या तो आम बात है, नीतीश कहां-कहां जाएंगे

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोलते हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि हत्या तो आम बात है, भाई-भाई में लड़ाई होने पर मार दिया जाता है। सीएम नीतीश कुमार कहां-कहां रोकने जाएंगे। हालांकि, उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे लचर बताया।

8 Jul 2025, 12:02:17 PM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: राजा के एनकाउंटर पर हंगामा, मां बोली- मेरा बेटा निर्दोष था

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी राजा उर्फ विकास के एनकाउंटर के बाद हंगामा मच गया है। राजा के परिजन मालसलामी के पास एनकाउंटर वाली जगह पहुंच गए हैं। परिवार वालों में राजा के एनकाउंटर में मारे जाने पर काफी आक्रोश है। उन्होंने राजा के हथियार सप्लायर होने की बात से इनकार किया। राजा की मां ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष था।

8 Jul 2025, 11:58:33 AM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: मांझी बोले- तेजस्वी के लोग अपराधी, यह साबित हुआ

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर उमेश यादव का केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लिंक बताया है। मांझी ने दावा किया कि शूटर के गिरफ्तार होने से साबित हो गया है कि तेजस्वी के लोग तकरीबन हर आपराधिक वारदात में शामिल होते हैं।

8 Jul 2025, 11:27:48 AM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: मांझी बोले- अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है

Gopal Khemka Murder LIVE: केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने कहा कि यह नया बिहार है। यहां माफिया मुख्यमंत्री निवास से क्राइम नहीं करवाते हैं। यह नया बिहार है, जहां अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है। मांझी ने पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी राजा उर्फ विकास के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर यह बात कही।

8 Jul 2025, 11:09:22 AM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: गिरिराज बोले- नीतीश को बदनाम करने के लिए षडयंत्र

Gopal Khemka Murder LIVE: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजनीतिक साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। एक गैंग के जरिए राजनीतिक संरक्षण में अपराध करने और आतंक फैलाने का षडयंत्र है। उन्होंने दावा किया कि इसका जल्द ही पर्दाफाश होने वाला है।

8 Jul 2025, 11:04:25 AM IST

Gopal Khemka Murder LIVE: देर रात सवा दो बजे आरोपी राजा एनकाउंटर में ढेर

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी राजा उर्फ विकास की बीती देर रात करीब सवा दो बजे पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार किया था। राजा पर शूटर उमेश यादव को हथियार सप्लाई करने का आरोप था। उसी हथियार से गोपाल खेमका की हत्या की गई थी। देर रात मालसलामी इलाके में पीरदमरिया घाट के पास एसटीएफ से उसकी मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से राजा की मौत हो गई।

8 Jul 2025, 11:01:24 AM IST

Gopal Kehmka Murder LIVE: आज शाम 5 बजे पीसी करेंगे डीजीपी

Gopal Kehmka Murder LIVE: बिहार पुलिस आज शाम पांच बजे कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा करेगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देंगे। इस मौके पर एडीजी ऑपरेशन और पटना एसएसपी सहित पटना पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।